Crime NewsJamtara

जामताड़ा : चार केजी गांजा के साथ एक गिरफ्तार

Jamtara : मिहिजाम पुलिस ने एक घर से चार किलो गांजा बरामद किया है. इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है. गांजा बरामद होने की सूचना पर मुख्यालय डीएसपी संजय कुमार सिंह मिहिजाम थाना पहुंचे और मामले की तहकीकात शुरू की. उन्होंने घटनास्थल का भी दौरा किया.

इसे भी पढ़ें- पलामू : तीन महीने पहले हुए मुरारी ज्वेलर्स लूटकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

हेडक्वार्टर डीएसपी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मिहिजाम शहर के श्मशान रोड निवासी अशोक कुमार ठाकुर उर्फ बंटी द्वारा गांजे की तस्करी की जाती है. इसके बाद छापामारी करते हुए पुलिस ने उसके घर से करीब चार किलो गांजा बरामद करते हुए अशोक ठाकुर को गिरफ्तार किया गया. इस मामले में मिहिजाम थाना में मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है. छापामारी में थाना प्रभारी सुमन कुमार के अलावा एसआई जेड रहमान, पंकज कालिंदी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें- खलिहान में रखे धान में लगी आग, 70 हजार का नुकसान

Related Articles

Back to top button