Crime NewsPalamu

पलामू : तीन महीने पहले हुए मुरारी ज्वेलर्स लूटकांड के दो फरार आरोपी गिरफ्तार

Palamu : पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पंचमुहान से सटे जैन मंदिर रोड में तीन महीने पहले हुए मुरारी ज्वेलर्स लूटकांड में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. दोनों को जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में से एक के खिलाफ हत्या और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं.

आठ अपराधियों ने दिया था कांड को अंजाम

मेदिनीनगर के एसडीपीओ के विजय शंकर ने बताया कि 20 सितंबर 2020 को हुए मुरारी ज्वेलर्स लूटकांड के बाद पुलिस की छानबीन तेज थी. इस कांड में पहले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. साथ ही लूटी गयी संपत्ति भी बरामद हुई थी. पुलिस छानबीन में इस कांड में आठ लोगों की संलिप्तता सामने आयी थी. कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को शुक्रवार की तड़के सुबह गिरफ्तार किया गया. इस कांड में दो आरोपियों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है.

इसे भी पढ़ें- चाइबासा : मुठभेड़ में मारा गये नक्सली की हुई शिनाख्त, नालंदा का रहनेवाला था सोनू कुमार

एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिल रही थी कि ज्वेलर्स लूटकांड के बाद से फरार चल रहे आरोपी कन्हाई मिस्त्री उर्फ कन्हाई विश्वकर्मा एवं रमेश राम क्रमशः पांकी के करार और उकसु गांव अपने घर पर देखे गये हैं. सूचना पर पुलिस की टीम बनायी गयी, जिसमें पीएसआई संजय कुमार रजक, सौरभ कुमार, सअनि रेवाशंकर राणा के अलावा आरक्षी संतर मेहता, परमेश्वर महतो, धर्मेंद्र कुमार एवं साधुचरण कोड़ा को शामिल थे. इस क्रम में दोनों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया.

एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार कन्हाई मिस्त्री के खिलाफ पांकी थाना में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. मुख्य रूप से वर्ष 2009 में पांकी के डॉ पूनम के बच्चे का अपहरण, वर्ष 2013 में पांकी में भरदुल मियां एवं एक अन्य की हत्या सहित अन्य मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं. रांची के सुखदेवनगर थाना में भी वर्ष 2016 में उसके खिलाफ अपहरण का एक मामला दर्ज किया गया था.

इसे भी पढ़ें- लातेहार में नक्सलियों ने कई वाहन फूंके, पुलिस के साथ चल रही मुठभेड़, एसपी भी पहुंचे

बिहार के औरंगाबाद की जेल में बनी थी लूटकांड की योजना

एसडीपीओ ने बताया कि लूटकांड में कन्हाई मिस्त्री और रमेश राम की बड़ी भूमिका थी. लूट की घटना की योजना बिहार के औरंगाबाद के जेल में बनी थी. एक वर्ष तक ज्वेलरी शॉप की रेकी की गयी थी. इस कांड में दो और फरार आरोपी सौरभ और सोनू कन्हाई और रमेश से कोर्ट में मिले थे. मेदिनीनगर के चियांकी में लूट की फाइनल प्लानिंग हुई थी. रमेश राम कन्हाई मिस्त्री को घटना के बाद से खर्चा-पानी दे रहा था और केस मैनेज कर उसे बचाने की बात कह रहा था. यह भी कह रहा था कि उसे इस केस में कुछ नहीं होगा. लूटकांड के तीन दिन बाद रमेश ने कन्हाई को 25 हजार रुपये भी उसे दिये थे.

इसे भी पढ़ें- ट्रेलर लूट और ड्राइवर के हत्याकांड में ट्रेलर मालिक सहित चार गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button