Education & CareerGiridihJharkhandOFFBEAT

गिरिडीह: पौधों में जीवन की खोज करने वाले वैज्ञानिक जेसी बोस की कर्मस्थली संवरेगी

  • विज्ञान भवन को संवारेगे गिरिडीह के सदर विधायक सोनू
  • लाइब्रेरी को अपग्रेड करने का निर्देश, भवन में बंद तिजोरी के रहस्य के लिए कोलकाता की सोसाइटी से होगा संपर्क
  • सालों बाद किसी विधायक और डीसी ने इकलौते धरोहर विज्ञान भवन का किया निरीक्षण

Giridih: पेड़-पौधों पर शोध कर उनमें जान होने की जानकारी से विश्व को अवगत कराने वाले महान वैज्ञानिक सर जगदीश चन्द्र बोस के गिरिडीह स्थित विज्ञान भवन के कई दशकों बाद संवरने की उम्मीद जगी है.

कई सालों बाद इसे पहला अवसर ही कहा जा सकता है कि जब कोई डीसी और विधायक ने देश के महान वैज्ञानिक के धरोहर को संवारने के प्रति गंभीरता दिखायी. राज्य के इतने महत्वपूर्ण धरोहर का मंगल करने मंगलवार को डीसी राहुल सिन्हा के साथ झामुमो के सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने निरीक्षण किया.

विधायक सोनू और डीसी राहुल सिन्हा भी हैरान रह गये क्योंकि विज्ञान से जुड़े सर जेसी बोस के कई उपकरण पानी में लापरवाही के साथ पड़े थे. बच्चों समेत युवा पीढ़ी को विज्ञान की दुनिया से अवगत कराने वाले सर जेसी बोस के इन महत्वपूर्ण उपकरणों की स्थिति देख विधायक सोनू काफी नाराज दिखे और अपनी नाराजगी भी डीसी के समक्ष रखी.

इस पर डीसी ने विज्ञान भवन के केयर टेकर और जिला शिक्षा अधीक्षक अरविंद कुमार को जमकर फटकार लगायी. डीसी ने शिक्षा अधीक्षक और केयर टेकर को सारे उपकरण वापस साइंस सेंटर में सुरक्षित रखने का निर्देश दिया जिससे विज्ञान भवन आने वाले बच्चे व युवा पीढ़ी जेसी बोस के अविष्कार से जुड़े उपकरणों का अवलोकन कर सके.

इस दौरान विधायक और डीसी के साथ लेखक सह वरिष्ठ पत्रकार रीतेश सर्राफ, प्रभाकर, माले नेता राजेश सिन्हा, झामुमो अध्यक्ष संजय सिंह, झामुमो नेता अभय सिंह, रामजी यादव भी मौजूद थे. विज्ञान भवन के निरीक्षण के दौरान विधायक ने डीसी से कहा कि जल्द ही कोलकाता के जेसी बोस सोसाइटी के प्रतिनिधियों से इस विज्ञान भवन से जुड़े लोगों का संपर्क कराया जाये.

इस संपर्क से जेसी बोस के उस तिजोरी का रहस्य पर चर्चा की जाएगी. यही नहीं विधायक ने भरोसा दिलाया कि जल्दी ही विधायक फंड से विज्ञान का जीर्णोदार किया जायेगा. मौजूद लाइब्रेरी को अपग्रेड किया जायेगा तो साथ ही इसे नियमित करने की जिम्मेवारी तय की जाएगी क्योंकि नियमितीकरण के अभाव में विज्ञान भवन का देखभाल नहीं हो रहा है.

इसे जिले के छात्रों को वैज्ञानिक के शोध की सही से जानकारी मिल पायेगी.

वैसे जिस वक्त डीसी और विधायक ने निरीक्षण किया तो उस वक्त कुछ बच्चे लाइब्रेरी में पुस्तक भी पढ़ते नजर आए.

Related Articles

Back to top button