Crime NewsJharkhandRanchiTOP SLIDER

नगर निगम में टेंडर डालने पहुंचे कई गुट आपस में भिड़े, जमकर चले लाठी-डंडे

  • RMC: 10 बजे टेंडर शुरू हुआ, पुलिस पहुंची 12: 30 बजे, नतीजा गुटों के बीच झगड़ो को देख रद्द करना पड़ा टेंडर

Ranchi : कचहरी रोड स्थित अटल स्मृति वेंडर मार्केट में स्थित बैंक्विट हॉल फूड कोर्ट, पार्किंग स्थल के आवंटन को लेकर बुधवार को रांची नगर निगम में एक टेंडर खोला जाना था. लेकिन टेंडर खुलते ही इसमें भाग लेने वाले गुटों के बीच मारपीट हो गयी. इस कारण टेंडर को रद्द कर दिया गया.

टेंडर डालने आये ग्रुपों के बीच मारपीट के कारण निगम कार्यालय में अफरी-तफरी की नौबत आ गयी. इस दौरान अपना काम कराने निगम पहुंचे लोग इधर-उधर भागने लगे. हंगामे के दौरान नगर निगम कार्यालय में जमकर गाली-गलौज और मारपीट हुई.

हालांकि इस टेंडर को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा करने के लिए निगम ने पहले ही रांची एसडीओ से पुलिस व्यवस्था देने की मांग की थी. टेंडर 10 बजे खोला गया था. उस दौरान मजिस्ट्रेट तो आ गये, लेकिन पुलिस जवान 12:30 बजे तक नहीं आ सके थे.

इसे भी पढ़ें : Ranchi : सिर्फ दिखावे के लिए रह गये हैं रांची के चौक-चौराहों पर लगे कैमरे

अटल वेंडर मार्केट सहित कई स्थानों के लिए खोला जाना है टेंडर

बता दें कि मंगलवार को अटल वेंडर मार्केट में अवस्थित बैंक्विट हॉल फूड कोर्ट, पार्किंग स्थल, रांची पहाड़ी कॉन्प्लेक्स की दुकान संख्या 8 का टेंडर खोला जाना था. वहीं बुधवार एवं गुरुवार को रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत बाजार, स्टैंड, वाहन पड़ाव का टेंडर पूरा किया जाना था.

लेकिन आज हुई स्थिति को देख अटल वेंडर मार्केट के टेंडर को रद्द कर दिया गया. वहीं अब निर्णय हुआ है कि बुधवार व गुरुवार की टेंडर प्रक्रिया सिटी कंट्रोल रूम में खोली जाएगी.

इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत सोरेन ने कोर्ट में याचिका देकर कहा- निशिकांत दुबे को सोशल मीडिया में लिखने से रोकें

अब सिटी कंट्रोल रूम में होगा टेंडर

मंगलवार की स्थिति को देख अब नगर निगम ने यह फैसला लिया है कि अब ये सारे टेंडर सिटी कंट्रोल रूम में आयोजित किए जाएंगे. इससे पहले नगर निगम की तरफ से दो दिन बुधवार व गुरुवार को अलग-अलग जगहों का टेंडर होना तय किया था.

इसमें बुधवार को गुदड़ी बाजार का और गुरुवार को मेन रोड में छह पार्किंग स्थलों का टेंडर होना था. लेकिन मंगलवार के विवाद के बाद अब टेंडर स्थल को बदल दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : भारतीय डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक्स ने लांच किया नया डिजिटिल पेमेंट एप DakPay

Related Articles

Back to top button