National

सीबीआई की कस्टडी से 103 किलो सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट  ने जांच के आदेश दिये

सीबीआई ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार सेफ और वॉल्ट्स की 72 चाबियां चेन्नई की प्रिसिंपल स्पेशल कोर्ट को सौंप दी गयी थी.

 Chennai :  सीबीआई की सेफ कस्टडी से 103 किलोग्राम सोना गायब होने की खबर है. मद्रास हाईकोर्ट  ने तमिलनाडु सीबी-सीआईडी (CB-CID) को इस मामले की जांच का आदेश दिया है. बता दें कि तमिलनाडु  में छापेमारी के दौरान सीबीआई  ने भारी मात्रा में सोना (Gold) जब्त किया था. इसकी कीमत 45 करोड़ रुपये आंकी गयी थी. इस सोने को सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था, लेकिन यह सोना अब सीबीआई कस्टडी से गायब  है.

इसे भी पढ़ें : किसान आंदोलन 17 दिन भी जारी, दिल्ली में हिंसा की आशंका… अमित शाह ने हाईलेवल मीटिंग की

सीबीआई ने  2012 में  सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में छापा मारा था

खबरों के अनुसार  सीबीआई की टीम ने 2012 में चेन्नई के सुराना कॉर्पोरेशन लिमिटेड के ऑफिस में छापा मारा था. सीबीआई ने रेड के क्रम में वहां सोने की ईंटों और गहनों के रूप में 400.5 किलोग्राम सोना जब्त किया था. जब्त किये गये सोना  सीलकर सीबीआई की सेफ कस्टडी में रखा गया था, लेकिन अब जब्त सोने में से 103 किलोग्राम से अधिक का सोना गायब बताया गया है.

इसे भी पढ़ें : Covid-19 Vaccine शैतान का टीका है… दक्षिण अफ्रीका के प्रधान न्यायाधीश के बयान की हो रही आलोचना

एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में सीबी-सीआईडी जांच का आदेश

सीबीआई ने जो जानकारी दी है, उसके अनुसार सेफ और वॉल्ट्स की 72 चाबियां चेन्नई की प्रिसिंपल स्पेशल कोर्ट को सौंप दी गयी थी. सीबीआई ने दावा किया है छापेमारी के दौरान जब सोना जब्त किया गया था, उस दौरान सोने को एक साथ लिया गया था, जबकि एसबीआई और सुराना के बीच कर्ज के मामले के निस्तारण के लिए नियुक्त किये गये लिक्विडेटर को सौंपते समय अलग-अलग वजन किया गया है. यही कारण है कि सोने के वजन में अंतर दिखाई दे रहा है.

जस्टिस प्रकाश ने सीबीआई की दलील को खारिज करते हुए इस मामले में एसपी रैंक के अधिकारी की अगुवाई में सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिये हैं. जस्टिस प्रकाश ने पूरे मामले की जांच छह महीने के अंदर करने का निर्देश देते हुए कहा कि स्थानीय पुलिस द्वारा जांच कराने से इमेज खराब हो सकती है.

इसे भी पढ़ें :  2014 में कांग्रेस क्यों हारी…स्व प्रणब मुखर्जी की किताब द प्रेसिडेंशियल ईयर्स में छिपा है राज…

Related Articles

Back to top button