National

सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला,कोविड मरीज के घरों के बाहर पोस्टर नहीं चिपकायें जायें

सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया था कि गाइडलाइंस में ऐसा निर्देश नहीं है कि मरीज के घर के बाहर पोस्टर लगाया जाये.

 NewDelhi :  कोविड मरीज के घरों के बाहर पोस्टर लगाये जाने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसला दिया है. केंद्र सरकार के गाइडलाइंस के आलोक में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि देश भर में कोविड 19 मरीजों के घर के बाहर पोस्टर या कोई नोटिस नहीं चिपकाया जाना चाहिए . कहा  कि कोरोना मरीजों के घरों के बाहर पोस्टर नहीं लगना चाहिए. ऐसे पोस्टर किसी विशेष केस में तभी लगाये जा सकते हैं, जब संबंधित अथॉरिटी डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत इस बारे में विशेष निर्देश जारी करता है.

इसे भी पढें :  किसान आंदोलन  :  केंद्र सरकार ने भेजा प्रस्ताव,  MSP खत्म नहीं होगा, कानून बनाया जायेगा, कल बातचीत  संभव

केंद्र सरकार ने गाइडलाइंस जारी कर रखी है

सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस अशोक भूषण की अगुवाई वाली बेंच ने फैसला दिया कि कोरोना मरीज के घर के बाहर पोस्टर आदि नहीं लगने चाहिए और ये फैसला उस अर्जी पर सुनवाई के बाद आया है जिसमें गुहार लगाई गयी थी कि ऐसे मरीजों के घर के बाहर पोस्टर नहीं लगाये जाने चाहिए. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका का निपटारा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले से गाइडलाइंस जारी कर रखी है और ऐसे में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ऐसे पोस्टर नहीं लगाने चाहिए.

इसे भी पढें : किसान आंदोलन : अमित शाह और किसान नेताओं के बीच वार्ता का रिजल्ट जीरो!

केंद्र सरकार की गाइडलाइंस

केंद्र सरकार ने पहले ही कहा था कि गाइडलाइंस में ऐसा निर्देश नहीं है कि कोविड मरीज के घर के बाहर पोस्टर या साइनेज चिपकाना है. 3 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने कहा था कि कोविड 19 मरीज के घर के बाहर पोस्टर चस्पाने का कोई आदेश या निर्देश केंद्र ने जारी नहीं किय है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इसे भी पढें : मोदी की इस फोटो ने ट्विटर पर बना दिया रिकॉर्ड

  लोग अछूत की तरह करते हैं व्यवहार

इससे पहले सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने शीर्ष अदालत को बताया था कि गाइडलाइंस में ऐसा निर्देश नहीं है कि मरीज के घर के बाहर पोस्टर लगाया जाये. कोरोना मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाये जाने के खिलाफ दाखिल याचिका पर पिछली सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि ऐसे मरीजों के घर के बाहर पोस्टर लगाये जाने से गलत अवधारणा बन रही है.  ऐसे लोगों के घर के बाहर जब पोस्टर चस्पा दिया जाता है तो दूसरे लोग ऐसे लोगों के अछूत की तरह व्यवहार करते हैं.

बता दें कि याचिकाकर्ता कुश कालरा ने सुप्रीम कोर्ट में दायर याचिका में कहा था कि इस तरह के प्रावधान से कोविड 19 मरीज के निजता के अधिकार का उल्लंघन हो रहा है और उनका मान सम्मान और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार यानी अनुच्छेद-21 का उल्लंघन हो रहा है.

 

Related Articles

Back to top button