National

राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले रजनीकांत ने बड़े भाई सत्यनारायण के पैर छूकर लिया आशीर्वाद

रजनीकांत ने पिछले हफ्ते ट्वीट करते हुए लिखा, राजनीतिक पार्टी जनवरी में लॉन्च होगी. इसके संबंध में घोषणा 31 दिसंबर को की जायेगी

Bengaluru : सुपरस्टार रजनीकांत  बेंगलुरू पहुंचे, अभिनेता से नेता बनने का निर्णय कर चुके हैं. खबर है कि रजनीकांत अपनी राजनीतिक पार्टी जनवरी में लॉन्च करेंगे. इस संबंध में वे 31 दिसंबर घोषणा करेंगे. इसी बीच रजनीकांत रविवार को बेंगलुरू अपने बड़े भाई से मिलने पहुंचे.

राजनीतिक पार्टी लॉन्च करने की घोषणा कर चुके रजनीकांत ने पैर छूकर बड़े भाई सत्यनारायण का आर्शीर्वाद लिया. बड़े भाई सत्यनारायण के साथ मुलाकात और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही कई तरह की चर्चा शुरू हो गयी.संभावना है कि वह 12 दिसंबर को अपने जन्मदिन तक यहां रूक सकते हैं.

इसे भी पढ़ें : निजी निवेशक करेंगे 120 स्टेशनों का कायाकल्प… लगेगा यूजर्स चार्ज… सरकार का फैसला जल्द

रजनीकांत रविवार को अचानक बेंगलुरू पहुंचे

रजनीकांत के रविवार को अचानक से बेंगलुरू पहुंचने पर कई तरह की बात सामने आने लगी. उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के साथ ही फिल्म की शूटिंग और यहां तक कि रिटायरमेंट की चर्चा भी होने लगी. लेकिन रजनी सीधा अपने बड़े भाई सत्यनारायण के पास गये और उनका आशीर्वाद लिया.

बता दें कि रजनीकांत ने पिछले हफ्ते ट्वीट करते हुए लिखा, राजनीतिक पार्टी जनवरी में लॉन्च होगी. इसके संबंध में घोषणा 31 दिसंबर को की जायेगी. इसी मुद्दे पर रजनीकांत ने कुछ दिन पहले अपने संगठन रजनीक मक्‍कल मंदरम (RMM) के जिला सचिवों की एक बैठक बुलाई थी.

इसे भी पढ़ें : दिल्ली दहलाने की साजिश नाकाम, पांच संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, आईएसआई से जुड़े तार

 

Related Articles

Back to top button