Dhanbad

धनबाद में कंप्यूटर पार्ट्स दुकान में आग

दुकानदार का दावा, लाखों का हुआ नुकसान

Dhanbad : धनबाद बैंक मोड़ स्थित स्टार सेवन कंप्यूटर पा‌र्ट्स दुकान में शनिवार की रात में भीषण आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। दुकानदार का कहना है कि दुकान में रखा अधिकांश समान खाक हो गया, लाखों का नुकसान हुआ है।

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड तथा पुलिस को दी गई। पुलिस ने आमलोगों की मदद से आग पर काबू पाया। दुकान के मालिक संदीप जायसवाल के अनुसार फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पूर्व आग पर काबू पा लिया गया था। यह भी बताया कि उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना आसपास के दुकानकारों से मिली थी।

इसे भी पढ़ें:  आय से अधिक संपत्ति मामले में गिरिडीह के दो सरकारी कर्मियों के खिलाफ डेढ़ साल बाद भी एसीबी की जांच नहीं हुई पूरी

Related Articles

Back to top button