Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchi

पिस्टल व गोली लेकर गायब हो गया सीएम की सुरक्षा में तैनात गार्ड

फरार गार्ड के खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिकी

Ranchi: झारखंड में सीएम की सुरक्षा में तैनात रह चुका सुरक्षा गार्ड राजू कुमार शस्त्रागार से पिस्टल तथा 30 गोली लेकर फरार हो गया है. शस्त्रागार प्रभारी ने राजधानी रांची के गोंदा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. फरार सुरक्षा गार्ड 11 मई 2019 तक सीएम के सुरक्षा प्रभारी के अंगरक्षक के तौर पर तैनात था।

किसी अधिकारी को भी कोई सूचना नहीं

शस्त्रागार प्रभारी ने प्राथमिकी में बताया है कि सीएम के तत्कालीन सुरक्षा प्रभारी अविनाश कुमार  का तबादला होने के बाद से आरोपी जवान राजू कुमार ना तो पुलिस लाइन में है और ना ही वर्तमान सुरक्षा प्रभारी के गार्ड के रूप में तैनात है. दर्ज प्राथमिकी में शस्त्रागार प्रभारी ने यह भी बताया है कि फरार जवान ने अपने संबंध में किसी वरीय पुलिस अधिकारियों को भी कोई सूचना नहीं दी है. हथियार लेकर फरार होने की पुष्टि के बाद चार दिसंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई है और टेक्निकल सेल की मदद से आरोपी जवान की तलाश की जा रही है.

फिजिकल वेरीफिकेशन में सामने आया मामला

सुरक्षा गार्ड के फरारी का मामला फिजिकल वेरीफिकेशन के बाद सामने आया। जवान के फरार होने की सूचना के बाद से सार्जेंट मेजर आरके रंजन लगातार उससे संपर्क कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रहे हैं, अभी तक किसी भी तरह का संपर्क नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस सर्विस बुक में दर्ज पते का सत्यापन कर जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें: कोलकाता : जेल में बंद सारदा पोंजी घोटाले के मुख्य अभियुक्त का कई नेताओं पर पैसे लेने का आरोप

Related Articles

Back to top button