Crime NewsGiridihJharkhandLead News

गिरिडीह में गला रेत कर आदिवासी महिला की हत्या, पूछताछ के लिए पति को लिया गया हिरासत में

मुफ्फसिल थाना के अलगुन्दा पंचायत के भलुवाही गांव का मामला

Giridih: गिरीडीह के मुफ्फसिल थाना के अलगुन्दा पंचायत के भलुवाही गांव में आदिवासी महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. जानकारी मिलने के बाद मुफस्सिल थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और पूछताछ के लिए पति मथुरा सोरेन को हिरासत में लिया.

इसे भी पढ़ें :झरिया थाना क्षेत्र स्थित एक घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लगी

मनोदी देवी के हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस रविवार की देर रात ही घटनास्थल पहुंच गयी थी. रविवार की देर शाम पुलिस पदाधिकारी आरआर पांडेय भलुवाही गांव पहुंचे और शव कब्जे में कर थाना लाया गया. इस मामले में मृतका के पति से पुलिस पूछताछ कर रही है. मुफस्सिल थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने घटना की पुष्टि कि है.

इसे भी पढ़ें :पुलिस को दिनेश गोप चाहिए, जिंदा या मुर्दा

इधर मथुरा सोरेन ने बताया कि रविवार को वह दिन में काम करने गया था. जब दोपहर लगभग तीन-चार बजे घर लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी आंगन में मरी पड़ी है. गर्दन रेतकर उसकी पत्नी की हत्या कर दी गयी थी. इसके बाद उसने इसकी जानकारी स्थानीय मुखिया भागीरथ मंडल को दी. मुखिया ने पुलिस को सूचना दी.

दूसरी पत्नी थी मनोदी

मथुरा सोरेन ने बताया कि मनोदी उसकी दूसरी पत्नी है. पहली पत्नी मर चुकी है. उसे एक लड़का है जो बाहर काम करता है. उसकी दो बेटी भी है जिसकी शादी हो चुकी है. मथुरा का कहना है कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है. इधर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर ने बताया कि हत्या किस परिस्थिति में की गई है इसकी जांच की जा रही है. हत्यारे कौन है इसकी भी जानकारी ली जा रही है.

इसे भी पढ़ें :सूचना आयुक्तों की नियुक्ति : सरकार ने भाजपा के पाले में फेंकी गेंद, बाबूलाल को छोड़कर मांगा दूसरा नाम

Related Articles

Back to top button