
NewDelhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देश के तीन प्रमुख शहरों का दौरा कर रहे हैं. उनका दौरा कोरोना वायरस की वैक्सीन को लेकर है. इस क्रम में पीएम मोदी अहमदाबाद के जायडस बायोटेक कैंप पहुंचे हैं. वहां से पीएम मोदी सीरम इंस्टीट्यूट आफ इंडिया पुणे के लिए रवाना हो जायेंगे. पुणे में पीएम कोरोना वैक्सीन कोवीशील्ड की तैयारियों का जायजा लेंगे. वहां पीएम लगभग एक घंटे ठहरेंगे.
Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi arrives at the Zydus Biotech Park to review the development of #COVID19 vaccine candidate ZyCOV-D pic.twitter.com/8cBQNQVUrN
— ANI (@ANI) November 28, 2020
इसे भी पढ़ेंगे : ईरानी परमाणु वैज्ञानिक पर गोलियों की बौछार, मौत, इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद का कारनामा! छाये युद्ध के बादल
भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद पहुंचेंगे
यहां से भारत बायोटेक कंपनी हैदराबाद पहुंचेंगे, जहां उन्हें कोवैक्सीन के निर्माण को लेकर जानकारी दी जायेगी. बता दें कि दुनियाभर में कोविड-19 वैक्सीन को लेकर शोध का काम चरम पर है. कई देशों में कोविड-19 वैक्सीन का परीक्षण जारी है.जानकारी दी गयी है कि पीएम के साथ कई देशों के राजदूत पुणे में वैक्सीन प्रोग्राम देखने लिए मौजूद रहेंगे.
इसे भी पढ़ेंगे : भारतीय नौसेना होगी दमदार, पोत-पनडुब्बियों की खरीद पर 3.5 लाख करोड़ खर्च करेगी सरकार
एसपीजी की टीम पुणे पहुंच गयी है
पुणे के विभागीय आयुक्त सौरभ राव ने कहा है कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए एसपीजी की टीम पुणे पहुंच गयी है. बताया जा रहा है कि भारत में भी कोरोना के टीके का परीक्षण अंतिम चरण में है. पीएम नरेंद्र मोदी ने यह जानकारी आठ राज्यों के सीएम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में दी थी.
इसे भी पढ़ेंगे : कोविड-19 : सुप्रीम कोर्ट की तल्खी, 80 प्रतिशत लोग मास्क नहीं पहनते, बाकी जबड़ों पर लटकाये घूम रहे हैं…




