
- ग्रुप सी और डी के एक लाख 40 हजार पदों के लिये होगी परीक्षा
- लगभग ढाई करोड़ अभ्यर्थी होंगे शामिल
Ranchi: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) की ओर से 15 दिसंबर से भारतीय रेलवे स्तर पर परीक्षा ली जानी है. यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट होगी, जिसके लिये रेलवे ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं.
परीक्षा कार्यक्रम और एडमिट कार्ड अभी तक जारी नहीं किया गया है. परीक्षा से 10 दिन पहले उम्मीदवारों को सूचित किया जायेगा. तीन वर्गों में भर्ती के लिए परीक्षा जून 2021 तक चलेगी.
परीक्षा आयोजन सफल हो, इसके लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की ओर से पत्र लिखा गया है. पत्र सभी महाप्रबंधकों को सहयोग करने और संसाधन उपलब्ध कराने के लिये लिखा गया है.
बता दें कि ग्रुप सी और डी के एक लाख 40 हजार पदों पर तैनाती के लिए भारतीय रेलवे के पूर्वोत्तर रेलवे सहित सभी जोन में परीक्षा आयोजित होगी. इस परीक्षा में लगभग ढाई करोड़ अभ्यर्थी शामिल होंगे.
पिछले साल सितंबर में आरआरबी की ओर से इन भर्तियों को निकाला गया था, जिसमें ग्रुप डी पदों में एक लाख 40 हजार पदों में रिक्तियों है. सिर्फ इन पदों के लिए लगभग एक करोड़ 40 हजार आवेदन आये थे. जबकि 15 दिसंबर से होने वाली परीक्षा में ग्रुप सी भी शामिल है.
इसे भी पढ़ें: फिर शुरू होगा झारखंड की पहली 8-लेन सड़क का निर्माण, सीएम ने दे दी हरी झंडी




