Fashion/Film/T.VNational

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने महिला कॉमेडियन भारती सिंह के घर पर छापा मारा, ड्रग्स बरामद, समन जारी

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रहा है.

 Mumbai :  खबर है कि बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शनिवार को मशहूर महिला कॉमेडियन भारती सिंह के आवास पर छापा मारा. शुरुआती जानकारी के अनुसार एनसीबी की टीम को टीवी अभिनेत्री भारती सिंह के घर से कुछ मात्रा में ड्रग्स बरामद हुई है.

हालांकि अभी तक यह जानकारी  नहीं मिल पायी है कि  ड्रग्स की कितनी मात्रा मिली है. सूत्रों के अनुसार एनसीबी ने भारती सिंह और उनके पति को समन भेजा है.

इसे भी पढ़ें : यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी आईएएस पति अतहर आमिर से अलग होंगी, फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

छापामारी के समय भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष घर पर ही थे

जान लें कि अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार बॉलीवुड से जुड़ी हस्तियों के घर पर छापेमारी कर रहा है. इसी कड़ी में एनसीबी की टीम ने भारती सिंह के घर पर छापा मारा. छापेमारी के समय भारतीय सिंह और उनके पति हर्ष घर पर ही थे.  भारती सिंह के घर से ड्रग्स मिलने के बाद नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भारती और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए समन भेजा है.

इसे भी पढ़ें : हामिद अंसारी के विचार : कोरोना संकट से पहले देश धार्मिक कट्टरता-आक्रामक राष्ट्रवाद की महामारी की चपेट में आ चुका है  

Related Articles

Back to top button