National

देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख पार…

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी

NewDelhi :  देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 90.50 लाख हो गयी, जबकि संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 84.78 लाख पहुंच गयी है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह आठ  बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में 46,232 नए मामले सामने आये हैं, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 90,50,597 हो गयी.

इसे भी पढ़ें : इलेक्टोरल बॉन्ड से राजनीतिक पार्टियां मालामाल, बिहार चुनाव से पहले दलों ने बटोरे 282 करोड़, तीन साल में 6,493 करोड़ रुपए हासिल किये

मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंची

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वायरस के कारण पिछले 24 घंटे में 564 और लोगों की मौत हो गयी है, जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,32,726 तक पहुंच गयी. आंकड़ों के अनुसार, आज लगातार 11 वें दिन देश में उपचाराधीन मामलों की संख्या पांच लाख से कम है. देश में 4,39,747 रोगी उपचाराधीन हैं, जो संक्रमित मरीजों की कुल संख्या का 4.86 प्रतिशत है.

इसे भी पढ़ें :यूपीएससी टॉपर रहीं टीना डाबी आईएएस पति अतहर आमिर से अलग होंगी, फैमिली कोर्ट में दी तलाक की अर्जी

संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी

आंकड़ों में कहा गया है कि सफल उपचार के बाद देश में संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 84,78,124 पर पहुंच गयी है. रोगियों के संक्रमणमुक्त होने की राष्ट्रीय दर 93.67 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्यु दर 1.47 फीसदी है. देश में कोविड—19 से संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गयी थी.

इसके बाद 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख को पार कर गयी थी. 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख एवं 29 अक्टूबर को 80 लाख को पार कर गयी थी. भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, 20 नवंबर तक 13.06 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है.

इसे भी पढ़ें : हामिद अंसारी के विचार : कोरोना संकट से पहले देश धार्मिक कट्टरता-आक्रामक राष्ट्रवाद की महामारी की चपेट में आ चुका है  

Related Articles

Back to top button