
Ranchi: खादगढ़ा बस स्टैंड से 5 किलोग्राम गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक का नाम ऊदल पासवान है जो बिहार के सासाराम का रहने वाला है.
लोअर बाजार थाना को गुप्त सूचना मिली थी कि कोई युवक गांजे के साथ खादगढ़ा बस स्टैंड के पास है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बस स्टैंड पहुंच कर गांजा तस्कर युवक को गिरफ्तार कर लिया.
थाना प्रभारी ने बताया कि ऊदल पासवान को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही हैं और उसके माध्यम से और भी तस्करों के पास पहुचने की कोशिश की जा रही है. आगे उन्होंने बताया कि ऊदल पासवान का कोरोना टेस्ट कराया जाएगा और रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे जेल भेज दिया जाएगा.
गांजा तस्करी के दोनों आरोपियों को भेजा गया जेल
सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से कल दो गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसका नाम गोलू और अजीत ठाकुर है. पुलिस ने इन दोनों के सहारे और भी गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है लेकिन फिलहाल अभी बड़े गांजा तस्कर गिरफ्त से बाहर है.
पुलिस ने बताया कि ये लोग के और भी सरगना काम कर रहा है लेकिन अभी कोई भी सरगना का नाम सामने नहीं आया है. पुलिस ने दोनों गांजा तस्करी गोलू और अजीत का कोरोना टेस्ट कराया और उसका रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर कुछ कुछ ठिकानों पर छापेमारी की गई है लेकिन फिलहाल वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है. सुखदेव नगर थाना प्रभारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर और भी कई जगहों पर छापेमारी करने की योजना बना रहे हैं.




