
Dhanbad : जिले के केंदुआडीह थाना क्षेत्र के बीएनआर रेलवे साइडिंग के रेलवे ट्रैक पर बीसीसील कर्मी का शव मिला है. मृतक का नाम प्रियाग भुइयां (55 वर्ष) था. वह बीएनआर काली मंदिर के पास रहते थे. घटना की सूचना पाकर मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने ही शव की शिनाख्त की.
बेटे ने कहा- हाइवा से हुई होगी दुर्घटना, ड्राइवर और खलासी ने शव ट्रैक पर फेंका होगा
मृतक के बड़े पुत्र धीरज भुइयां ने बताया कि उनके पिता का एक पैर खराब था, इसलिए वह इतना दूर पैदल नहीं आ सकते. धीरज ने बताया कि उनके पिता प्रियाग भुइयां गुरुवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकले थे. वह बीसीसीएल के बीएनआर वर्कशॉप में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत थे. धीरज समेत परिजनों ने आशंका जतायी है कि यहां पर कोयला को लेकर हाइवा, पेलोडर का काम चलता है और इन्हीं में से किसी वाहन से दुर्घटना हुई होगी और ड्राइवर तथा खलासी ने मृत देख खुद को किसी पचड़े में फंसने से बचाने के लिए उनके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया होगा. इधर, घटना की सूचना पाकर केंदुआडीह थाना प्रभारी विनोद उरांव दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गये.
इसे भी पढ़ें- चोरी करने के आरोप में एक की पीट-पीटकर हत्या




