Crime NewsGiridihJharkhand

घर में फांसी पर लटकी मिली विवाहिता की लाश, ससुरालवालों पर दहेज हत्या का आरोप

  • ससुरालवालों ने कहा- सुसाइड का है मामला
  • मायकेवाले बोले- कई महीनों से पति समेत ससुरालवाले मांग रहे थे एक लाख रुपये

Giridih : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डाड़ीडीह स्थित एक घर में गुरुवार की दोपहर 30 वर्षीय विवाहिता पाकीजा बानो का शव फांसी के फंदे से लटका मिला. मृतका के ससुरालवाले इसे आत्महत्या, तो मायकेवाले दहेज हत्या बता रहे हैं. मायकेवालों का आरोप है कि दहेज में एक लाख रुपये नहीं दिये जाने के कारण पाकीजा की हत्या कर दी गयी है.

पाकीजा बानो का मायके पचंबा थाना क्षेत्र के नरेंद्रपुर गांव में है, जबकि ससुराल डाड़ीडीह में स्थित है. पाकीजा के पिता रियाज मियां समेत परिजनों ने पाकीजा के पति मो इमरान उर्फ बबलू समेत ससुरालवालों पर दहेज में एक लाख रुपये नहीं देने के कारण उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि पाकीजा का पति मो इमरान और देवर इरशाद कई महीनों से एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे, लेकिन मायकेवाले आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से उन्हें यह रकम नहीं दे पा रहे थे.

इसे भी पढ़ें:भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम को हाइकोर्ट से मिली राहत, पीड़क कार्रवाई पर रोक लगी

शव को सदर अस्पताल पहुंचाकर घर लौट आये पति और ससुरालवाले

सूचना मिलने पर महतोडीह पिकेट से पुलिस घटनास्थल पाकीजा की ससुराल पहुंची. हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही पाकीजा के शव को आरोपी पति समेत ससुरालवाले सदर अस्पताल पहुंचाकर घर लौट आये थे. इसके बाद दोपहर करीब एक बजे आरोपी पति मो इमरान ने अपने ससुर रियाज मियां को बताया कि पाकीजा ने घर पर फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है और उसका शव सदर अस्पताल में रखा हुआ है.

मामला हत्या का है या आत्महत्या का, मुस्सिल थाना पुलिस इसकी जांच में जुटी हुई है. हालांकि, खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मृतका के पति या ससुरालवालों में से किसी को भी हिरासत में नहीं लिया था.

इसे भी पढ़ें:‘कांग्रेस आपके द्वार’ कार्यक्रम : वार्ड 4 और 5 पहुंचे आदित्य विक्रम, समस्याओं के निदान का दिया आश्वासन

Related Articles

Back to top button