
NewDelhi : आज राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का 56 वां जन्मदिन है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के कई नेताओं ने अमित शाह को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने बधाई देते हुए लिखा, देश के विकास के लिए वे जिस कर्मठता के साथ अपना योगदान दे रहे हैं, उसके सभी साक्षी हैं.
Birthday wishes to Shri @AmitShah Ji. Our nation is witnessing the dedication and excellence with which he is contributing towards India’s progress. His efforts to make BJP stronger are also noteworthy. May God bless him with a long and healthy life in service of India.
— Narendra Modi (@narendramodi) October 22, 2020
भाजपा को मजबूत बनाने में भी उनका योगदान काफी अहम है. इसी क्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा कि जनप्रिय राजनेता, अद्भुत संगठनकर्ता, जुझारू एवं कुशल रणनीतिकार, राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को अभेद्य बनाने वाले गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. मैं, प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.
इसे भी पढ़ें : सीबीआई पर महाराष्ट्र सरकार का ब्रेक, किसी भी जांच के लिए अब सहमति जरूरी
भाजपा सरकार के विस्तार में अतुलनीय योगदान रहा है
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने भी ट्वीट कर अमित शाह को बधाई दी. लिखा कि अथक परिश्रम से देश की सुरक्षा सुनिश्चित कर रहे गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की शुभकामनाएं. CAA, व धारा 370 हटाने जैसे देशहित के निर्णय से वर्षों पुरानी समस्या का अंत करने के साथ ही भाजपा संगठन, और राज्यों में भाजपा सरकार के विस्तार में आपका अतुलनीय योगदान रहा है.
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी ट्वीट किया कि देश के गृहमंत्री और कैबिनेट में मेरे साथी अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं.
इसे भी पढ़ें :शशि थरूर, सीताराम येचुरी, डी राजा भी आये स्टेन स्वामी के समर्थन में, गिरफ्तारी की निंदा की
अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था
गुजरात निवासी गृह मंत्री अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर, 1964 को हुआ था. वर्तमान राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में अमित शाह को चाणक्य कहा जाता है. जान लें कि 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव सहित विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत के लिए अमित शाह को श्रेय दिया जाता है. जान लें कि गृह मंत्री अमित शाह अबतक अनुच्छेद 370 को हटाना, नागरिकता संशोधन एक्ट और UAPA जैसे कठोर फैसले ले चुके हैं.
इसे भी पढ़ें : पीएम मोदी को “आत्मनिर्भर भारत” पर RBI के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन ने चेताया




