
NewDelhi : कांग्रेस सांसद शशि थरूर द्वारा लाहौर थिंक फेस्ट में वर्चुअल संबोधन किये जाने पर देश में रार मच गयी है. जान लें कि शशि थरूर ने पाकिस्तान के मंच से भारत को कोरोना से लड़ाई में फेल करार दिया, तो इस पर भाजपा बिफर गयी. भाजपा ने शशि थरूर के बयान को देश को बदनाम करने की कोशिश करार दिया है.
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि थरूर पाकिस्तान में भारत को बदनाम करने की कोशिश करना चाह रहे हैं. पूछा कि क्या कांग्रेस पाकिस्तान में चुनाव लड़ना चाहती है? उन्होंने कहा, शशि थरूर ने भारत का मजाक बनाया है और भारत को एक खराब परिदृष्य से दिखाने की कोशिश की है.
इसे भी पढ़ें : कोविड-19 : देश में एक दिन में 61,871 नये मामले सामने आये, मृतकों की संख्या 1,14,031 के पार
कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया
बता दें कि थरूर ने पाकिस्तान के मंच से कहा कि भारत में मुसलमानों और उत्तर-पूर्व के लोगों के साथ भेदभाव किया जाता है. भारत में डर का माहौल है. इस क्रम में तबलीगी जमात का पक्षधर बनते हुए कहा कि कोरोना के समय में मुसलमानों को परेशान किया गया.
उनके बयान पर भाजपा नेता संबित पात्रा ने पलटवार करते हुए कहा, कोई और देश भारत जैसा लोकतांत्रिक नहीं है.
यहां सबके लिए चिंता की जाती है. पात्रा ने कहा, ‘हिंदुस्तान का एक सांसद ऐसा बयान भी दे सकता है क्या? उन्होंने पूछा, तबलीगी जमात को लेकर किस तरह का पक्षपात भारत सरकार कर रही है और मुसलमानों के खिलाफ कट्टरता दिखा रही है. शशि थरूर यह बात पाकिस्तान जाकर बोल रहे हैं.
इसे भी पढ़ें : येचुरी बोले, आरएसएस देश को हिंदू पहचान देने के लिए अतीत के अंधकार की ओर ले जाना चाहता है
शशि थरूर इमरान खान की रैली को संबोधित कर रहे हैं!
भाजपा ने तंज कसते हुए कहा है कि भारत से शशि थरूर इमरान खान की रैली को संबोधित कर रहे हैं. यहां पर अनुच्छेद 370 फिर से आ जाये जो इमरान खान चाहते हैं वही पी. चिदंबरम कह रहे हैं. आखिर ये क्या हो रहा है? शशि थरूर कहते हैं कि भारत की सरकार कोविड के मैनेजमेंट में कहीं कहीं फेल हो रही है. भारत की मीडिया पोल के जरिए दिखा रही है कि जनता-जनार्दन मोदी सरकार द्वारा उठाये गये कदमों से संतुष्ट है.
संबित पात्रा ने कहा कि कोविड को लेकिर पूरा विश्व देख रहा है कि भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किस प्रकार से सुरक्षित रखा.कहा कि समय से लॉकडाउन हुआ, किस प्रकार 80 करोड़ लोगों को खाद्यान्न पहुंचाने का काम किया गया जो आगे छठ पूजा तक चलता रहेगा.
पात्रा ने कहा, सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका और शशि थरूर से हम पूछना चाहते हैं कि एक बार भी आपने पाकिस्तान से पूछने की हिम्मत की कि पाकिस्तान किस तरह अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करता है और कट्टरता दिखाता है. रोज पता चलता है कि वहां हिंदुओं, ईसाइयों और सिखों के साथ क्या हो रहा है. वहां किसी अस्पसंख्यक का अपहरण, रेप और हत्या आम बात हो गयी है.
इसे भी पढ़ें : “रांची के मुरारी” बने जेट एयरवेज के मालिक




