National

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर एक और हमला, कहा, पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोरोना संकट से भारत के मुकाबले बेहतर ढंग से निपटे

भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही पटरी से उतर गयी थी, उसके बाद कोरोना काल ने इसमें पलीता लगा दिया

NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कई एशियाई देशों की जीडीपी विकास दर से जुड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के अनुमान को लेकर शुक्रवार को दावा किया कि पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोरोना संकट से भारत के मुकाबले बेहतर ढंग से निपटे.
उन्होंने आईएमएफ के अनुमान से जुड़ा ग्राफ शेयर करते हुए ट्वीट किया, भाजपा सरकार की एक और ठोस उपलब्धि.  यहां तक पाकिस्तान और अफगानिस्तान भी कोरोना संकट से भारत के मुकाबले बेहतर ढंग से निपटे.

इसे भी पढ़ें : Corona Update: देश में 64 लाख से अधिक संक्रमित हुए स्वस्थ, 24 घंटे में 63 हजार से ज्यादा नये केस

राहुल गांधी ने एक ग्राफ शेयर किया जिसमें जीडीपी के आंकड़े दिखाये गये हैं

राहुल गांधी ने एक ग्राफ शेयर किया जिसमें जीडीपी के आंकड़े दिखाये गये हैं. इनमें एशियाई देशों के नंबर दिये गये हैं, जिनमें कोरोना काल में सबसे अधिक जीडीपी भारत की ही गिरी है.

उसमें दर्शाया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की जीडीपी विकास दर चीन, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और कुछ अन्य एशियाई देशों के मुकाबले कम रहने वाली है.

जान लें कि भारत की अर्थव्यवस्था पहले से ही पटरी से उतर गयी थी, उसके बाद कोरोना काल ने इसमें पलीता लगा दिया. ताजा आंकड़ों के अनुसार इस तिमाही में भारत की जीडीपी दस फीसदी तक गिर सकती है.

इसे भी पढ़ें : बारिश ने आंध्र प्रदेश-तेलंगाना में भारी तबाही मचायी, 31 लोगों की मौत, एनडीआरएफ, सेना ने मोरचा संभाला

राहुल गांधी लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं

 बता दें कि राहुल गांधी की ओर से लगातार केंद्र सरकार पर निशाना साधा जा रहा है, फिर चाहे वो अर्थव्यवस्था का मसला हो या फिर कोरोना वायरस के संकट को संभालने का. बीते दिनों राहुल गांधी ने बांग्लादेश के आंकड़ों के जरिए सरकार को घेरा था.

राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा था कि प्रति व्यक्ति जीडीपी के आधार पर बांग्लादेश जल्द ही भारत को पीछे छोड़ देगा, इसमें राहुल ने IMF के आंकड़ों का हवाला दिया था. हालांकि, सरकारी सूत्रों की ओर से राहुल गांधी के दावों को गलत करार दिया गया था.

इसे भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की रिपोर्ट :  तो इस साल भारतीय कमाई में बांग्लादेशियों से पिछड़ जायेंगे

Related Articles

Back to top button