
- ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने की स्थानांतरण रद्द करने की मांग
Koderma : ईस्टर्न-सेंट्रल रेलवे के धनबाद मंडल अंतर्गत चोपन लॉबी में दो रेल चालकों को स्थानांतरित किये जाने के खिलाफ बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया गया. यह विरोध-प्रदर्शन धनबाद मंडल कमिटी के आह्वान पर ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन (AILRSA) के बैनर तले कोडरमा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर सात पर किया गया.
इसे भी पढ़ें- सूचना के अधिकार को लेकर नहीं दिखती सजगता, 15 सालों में पूरे देश के महज 2.5% लोगों ने RTI किया इस्तेमाल
स्थानांतरण रद्द करने की मांग
एसोसिएशन के नेताओं ने कहा कि चोपन लॉबी में अधिकारियों द्वारा मनमानी और अत्याचार किया जा रहा है. बिना किसी कारण के लोको पायलट संजय सिंह चोपन और सहायक लोको पायलट संजय प्रजापति का जबरन स्थानांतरण कर दिया गया है. इसलिए, हमारा एसोसिएशन धनबाद मंडल के अधिकारियों से स्थानांतरण को रद्द करने की मांग करती है.
कार्यक्रम में शाखा सचिव कपिंद्र कुमार, संगठन सचिव रोशन कुमार, एस यादव, आशुतोष कुमार, सतीश कुमार, प्रशांत कुमार, शंभु कुमार, दिनेश कुमार, तरुण कुमार, एसके सिंह, शैलेंद्र कुमार, अमित राज आदि दर्जनों रनिंग कर्मचारी उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें- RIMS: दो सालों से बेकार पड़ा 14 करोड़ का मल्टीस्टोरीड पार्किंग अब OPD कॉम्प्लेक्स के रूप में होगा विकसित




