Education & CareerHazaribaghJharkhandRanchi

हाइकोर्ट ने खारिज की हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल से निष्कासित विद्यार्थियों की याचिका

  • कहा- पहले ट्रिब्यूनल में जायें छात्र

Ranchi : झारखंड हाइकोर्ट ने हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल के निष्कासित विद्यार्थियों की याचिका को खारिज करते हुए उन्हें पहले झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल में अपना पक्ष रखने को कहा है.

गौरतलब है कि हजारीबाग के संट जेवियर्स स्कूल के कक्षा दो से लेकर कक्षा आठ तक के सात विदयार्थियों को स्कूल के द्वारा निष्कासित कर दिया गया था. इसके बाद निष्कासित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने हाइकोर्ट की शरण ली थी. हाइकोर्ट में इस मामले की सुनवाई जस्टिस राजेश शंकर की अदालत में हुई.

इसे भी पढ़ें – RTI से खुलासा : रिनपास में आंखों के लिए बने ऑपरेशन थियेटर में आठ सालों से लगा है ताला

सात विद्यार्थियों को स्कूल ने किया था निष्कासित

अदालत में विद्यार्थियों की ओर से वरीय अधिवक्ता अजीत कुमार और अधिवक्ता अपराजिता भारद्वाज ने अदालत को बताया था कि हजारीबाग के सेंट जेवियर्स स्कूल ने सात विदार्थियों को निष्कासित कर दिया है. ये विदायर्थी कक्षा दो से आठवीं तक के हैं.

अधिवक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को अनिवार्य शिक्षा का अधिकार संविधान से मिला है. ऐसे में स्कूल प्रबंधन के द्वारा विद्यार्थियों को निष्कासित करना गलत है. इस मामले में एक अक्तूबर को सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया था.

आज अदालत ने इस मामले को सुनवाई योग्य नहीं मानते हुए खारिज कर दी. अदालत ने कहा है कि पहले इस मामले को झारखंड एजुकेशनल ट्रिब्यूनल के सामने रखा जाना चाहिए.

इसे भी पढ़ें – हाथरस कांड : पीड़िता के परिजनों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में अपनी बात रखी, अगली सुनवाई 2 नवंबर को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button