West Bengal

भाजपा का नबन्ना चलो आंदोलन, बीजेपी कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आगजनी

बंगाल में भाजपा नेता की हत्या पर बवाल, पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं.

Kolkata : पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता-कार्यकर्ताओं के खिलाफ हुई हिंसा के खिलाफ गुरुवार को भाजपा की रैली हिंसा में बदल गयी. खबर है कि राजधानी कोलकाता में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस में भिड़ंत हुई,   पुलिस ने प्रदर्शनकारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठियां बरसाईं. वॉटर कैनन छोड़े गये, इस भिड़ंत में कई कार्यकर्ता घायल हुए हैं. सड़कों पर भारी आगजनी की गयी है.

पुलिस एक्शन से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर बवाल मचाया.  कार्यकर्ताओं ने आगजनी की और वाहनों के टायर भी जलाये.  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  गुस्साए भाजपा कार्यकर्ता CM ममता बनर्जी के कार्यालय  की ओर बढ़ रहे थे. भाजपा केप्र दर्शन को देखते हुए पार्टी मुख्यालय के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

इसे भी पढें : रघुवंश बाबू के निधन के बाद उनकी ‘आखिरी बात’ नहीं मानी तेजस्वी ने

भाजपा ने इस प्रदर्शन को नबन्ना चलो आंदोलन नाम दिया है

भाजपा ने इस प्रदर्शन को नबन्ना चलो आंदोलन नाम दिया है. भाजपा के इस आंदोलन में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय शामिल हुए हैं.  इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकुल रॉय समेत तमाम पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सड़क पर उतर गये हैं.   

  आंदोलन राज्य में लगातार हो रही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की हत्या के खिलाफ है.   खबर है कि पश्चिम बंगाल में भाजपा  गुरुवार को चार प्रमुख रैलियां निकाल रही हैं.  चार रैलियों में से तीन रैलियां कोलकाता में निकाली जा रही हैं. एक रैली हावड़ा के सिबपुर से सचिवालय तक निकाली जा रही है.

इसे भी पढें : ‘लिबर्टी’ और ‘राइट टू प्रोटेस्ट’ को लेकर सुप्रीम कोर्ट पर फिर बोले वकील प्रशांत भूषण

   ड्रोन से की जा रही है निगरानी

किसी भी घटना से बचने के लिए ममता  सरकार ने जगह-जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात किया है.  भीड़ को हर जगह रोका जा रहा है.  राज्य सरकार ने आशंका जाहिर की थी कि प्रदर्शन उग्र हो सकता है.  बवाल होने की संभावना के चलते फोर्स तैनात की गयी है.  चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.  ड्रोन से भी निगरानी जारी है.

इसे भी पढें : मोदी सरकार में हुआ 12,000 करोड़ का लौह अयस्क निर्यात घोटाला, कांग्रेस ने लगाया आरोप

  पार्षद की हुई थी हत्या

बता दें कि उत्तरी 24 परगना में नगर निकाय के भाजपा पार्षद मनीष शुक्ला की रविवार शाम को यहां से करीब 20 किलोमीटर दूर टीटागढ़ में मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.  अधिकारियों के अनुसार अपराध जांच विभाग (सीआईडी) ने टीटागढ़ रोड के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद कई स्थानों पर छापा मार कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button