Uncategorized

हॉकी : चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 गोल से मात दी

Breda  :   हॉलेंड  में  आयोजित  चैम्पियंस ट्रॉफी में रविवार  भी  भारत के नाम  रहा. भारत ने अर्जेंटीना को 2-1 से हरा दिया.   बता दें कि  टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था. इस  टूर्नामेंट में भारत ने चार साल बाद अर्जेंटीना के खिलाफ जीत दर्ज की  है. इससे पूर्व  सात दिसंबर 2014 को हुए मैच में अर्जेंटीना ने भारत को 2-1 से हरा दिया था.  रविवार के  मैच में भारत के हरमनप्रीत और मनदीप सिंह तथा अर्जेंटीना के पेलल्ट गोंजेलो ने गोल दागे. बता दें कि  हरमनप्रीत ने मैच के 17वें मिनट में पेनल्टी द्वारा गोल किया. जबकि 28वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के पास पर मनप्रीत ने गेंद को गोलपोस्ट में पहुंचा दिया. इसके बाद 30वें मिनट में अर्जेंटीना के पेलल्ट ने गोल किया.   हालांकि इसके तुरंत बाद भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन इस बार हरमनप्रीत  गोल  नहीं कर सके.  पहले क्वार्टर में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी.  मैच के 10वें मिनट में अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली. पेलल्ट गोंजेलो ने शॉट लिया, लेकिन वे मिस कर गये.  43वें मिनट में अर्जेंटीना को  फिर पेनल्टी मिली.  यह शॉट भी गोंजेलो ने मिस कर दिया. 

इसे  भी  पढ़ें  :  ईरान के खिलाफ पुर्तगाल को नाकआउट में पहुंचाने उतरेंगे रोनाल्डो

भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था  

टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में भारत ने शनिवार को पाकिस्तान को 4-0 से हराया था.  उधर अर्जेंटीना अपने पहले मैच में नीदरलैंड को 2-1 से हरा चुका है. पिछले सात महीने में भारत और अर्जेंटीना ने एकदूसरे के खिलाफ तीन मैच खेले हैं.   इनमें से एक भारत और दो मैच अर्जेंटीना जीतने में सफल रहा.  पिछले साल आठ दिसंबर को भुवनेश्वर में मेन्स एफआईएच हॉकी वर्ल्ड लीग फाइनल में अर्जेंटीना ने भारत को 1-0 से हराया था. उस मैच में पेलल्ट गोंजेलो ने अर्जेंटीना के लिए गोल किया था.   बता दें  कि इस साल तीन मार्च को सुल्तान अजलन शाह कप में भी अर्जेंटीना ने भारत को 3-2 से हराया था. तीनों गोल पेलल्ट गोंजेलो ने ही किये थे.   चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत के अलावा पाकिस्तान, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड और बेल्जियम की टीमें भाग ले रही हैं.  टूर्नामेंट राउंड रॉबिन लीग के आधार पर खेला जाता है.  एक जुलाई को फाइनल होगा.  

इसे भी पढ़ेंः फीफा विश्व कप 2018 : सुपर सितारे नेमार, सलाह और मेस्सी की चमक फीकी, रोनाल्डो बने हीरो

भारतीय टीम  :  हरमनप्रीत सिंह, दिलप्रीत सिंह, जरमनप्रीत सिंह, सुरेंदर कुमार, सरदार सिंह, पीआर श्रीजेश, वरुण कुमार, ललित उपाध्याय, चिंगलेनसाना कंगजुम, मनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनप्रीत सिंह, कृष्णा पाठक, सुनील सोमरपेट, बीरेंद्र लाकड़ा, अमित रोहिदास, रमनदीप सिंह, विवेक प्रसाद.  

अर्जेंटीना टीम :   वीवल्ड जुआन, पेलल्ट गोंजेलो, गिलार्ड जुआन, इबारा पेड्रो, टार्जोना सैंटियागो, कसेला मैको, परदेस मैटियस, मेन्निनी जोआकिन, विला लुकास, ओर्टि्ज इग्नासिया, लोपेज जुआन, डेल्ला टोरे निकोलस, इबारा इसिडोरो, सैंटियागो टॉमस, रे मैटियस, मार्टिनेज लुकास, सिसिलिओ निकोलस, बुगालो अगस्टिन.   

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button