
Lohardaga: पतंजलि रांची से आए हुए विपणन विशेषज्ञ प्रशांत चौबे ने पतंजलि के विभिन्न उत्पादों का परिचय कराते हुए बताया कि बाजार में कैसे एवं किन-किन विधियों द्वारा मार्केटिंग करनी है, किन-किन तरीकों से छोटे एवं बड़े दुकानदारों से बात करनी है. साथ ही साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी पतंजलि के उत्पाद को कैसे प्रस्तुत करनी है. उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवकों के लिए रोजगार से जुड़ने के लिए अच्छा अवसर मिला है, आप कड़ी से कड़ी मेहनत कर आर्थिक रूप से स्वावलंबी हो सकते हैं. साथ ही साथ मार्केटिंग का अनुभव भी मिलेगा. अच्छी मेहनत और ईमानदारी के साथ कार्य करने वाले को आगे आने का भी अवसर दिया जाएगा. राज्य कार्यकारिणी के सदस्य सह जिला संरक्षक शिव शंकर सिंह ने युवकों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने एवं ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को जुड़कर स्वावलंबन शिविर में आने की बात कही.
इसे भी पढ़ें- स्वच्छता में रांची को मिले सम्मान पर भाजपा सांसद ने ही उठाये सवाल, कहा – अच्छी नहीं है कचरा डंपिंग की व्यवस्था
पतंजलि द्वारा आयोजित युवा स्वाबलंबन शिविर के दूसरे दिन गुरुकुल शांति आश्रम में प्रशिक्षणार्थियों को योग की विधाओं का ज्ञान दिया गया. योग शिक्षक अभय भारती एवं जिला युवा प्रभारी अंकित अग्रवाल ने आसनों का परिचय कराया एवं प्राणायाम जिनमें भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी एवं ध्यान का अभ्यास कराया.
शिविर में पतंजलि योग समिति के जिला संरक्षक आचार्य शरदचंद्र आर्य, प्रशिक्षु नितीश कुमार यादव, अभय भारती, प्रवीण लकड़ा, धर्मदास उरांव, कौशल भारती, अभिषेक पाठक, पवन पाठक, प्रदीप उरांव एवं निर्भय भारती आदि उपस्थित रहे.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




