Education & CareerMain Slider

जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी, चिराग इंडिया और फिटजी के दयाल कुमार झारखंड टॉपर

Ranchi : 23 आईआईटी में नामांकन के लिए होने वाली जेईई एडवांस्ड का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा परिणाम में देशभर से 43204 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. परिणाम में आईआईटी बांबे जोन के चिराग फ्लोरा इंडिया टॉपर बने हैं. वहीं गर्ल्स में कनिष्का मित्तल टॉपर बनी हैं. चिराग को 396 में से 352 नंबर मिले हैं. वहीं आईआईटी रुड़की जोन की कनिष्का को 396 में से 315 नंबर मिले हैं.

259 रैंक के साथ दयाल कुमार झारखंड टॉपर

झारखंड की बात करें तो स्टेट टॉपर फिटजी के दयाल कुमार बने हैं. अब तक मिली जानकारी के अनुसार इन्हें 259 रैंक मिले हैं. वहीं स्टेट के सेकेंड टॉपर अक्षत कुमार हैं. इन्हें 290 रैंक मिला है. गर्ल्स में स्टेट टॉपर फिटजी की ही सुप्रिती कुमारी हैं. इन्हें  393 रैंक मिला है. गौरतलब है कि जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए रांची में 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. वहीं पूरे राज्य में 19 परीक्षा केंद्र थे. परीक्षा दो शिफ्ट में हुई. पहली शिफ्ट में 3499 और दूसरी शिफ्ट में 3492 छात्र उपस्थित हुए. रांची में परीक्षार्थियों की संख्या 2600 थी.

ऐसे देखें  रिजल्ट

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in है.

यहां आपको होम पेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा.

जिस पर क्लिक करने के बाद आपको अपना विवरण भरना होगा.

इसके बाद आपका रिजल्ट खुल जाएगा जिसे आप डाउनलोड कर सकेंगे.

देशभर में 96 फीसदी छात्रों ने दी थी परीक्षा

गौरतलब है कि इस साल जेईई एडवांस्ड परीक्षा 27 सितंबर को आयोजित हुई थी. जिसके लिए 1,60,831 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 96 फीसदी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे. सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित हुए पेपर 1 में 1,51,311 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे. जबकि, दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे के बीच आयोजित हुए दूसरे पेपर में 1,50,900 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button