West Bengal

दुर्गा पूजा के पहले दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड के पास भेजा 41 स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव

kolkata :  दुर्गा पूजा के पहले दक्षिण पूर्व रेलवे ने रेलवे बोर्ड के पास कुल 41 मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव भेजा है. इनमें झारखंड से खुलने वाली करीब 20 ट्रेनें शामिल हैं. दपूरे के मुख्य यात्री परिवहन प्रबंधक मनोज कुमार ने एक अक्टूबर को रेलवे बोर्ड के पास आवेदन भेज दिया है. हालांकि अभी तक इस संबंध में रेलवे बोर्ड ने कोई फैसला नहीं लिया है. बताया जा रहा है कि इन ट्रेनों को चलाने से पहले रेलवे राज्य सरकार के अधिकारियों के संग बैठक करेगी. राज्य सरकार से हरी झंडी मिलने के बाद ही अंतिम फैसला लिया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः बड़ी खबर – बिहार चुनाव से पहले NDA में फूट, अकेले चुनाव लड़ेगी पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी

दपूरे की ओर से रेलवे बोर्ड को भेजे गये अरजी में ट्रेनों की सूची कुल तीन फेजों में बांटी गई है. फेज-1 में 14 ट्रेनें, फेज-2 में 16 ट्रेनें और फेज-3 में 11 ट्रेनें शामिल हैं. तीनों फेज को मिलाकर कुल 41 ट्रेनों की सूची बोर्ड को भेजा गया है. फेज-1 में झारखंड के लिए नौ, फेज-2 में सात व फेज-3 में कुल चार ट्रेनें शामिल हैं.

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में कुल पांच स्पेशल ट्रेनें चल रही हैं. इन पांच ट्रेनों में हावड़ा से तीन एवं शालीमार व राउरकेला से एक-एक ट्रेनें हैं. यात्रियों को उम्मीद है कि पूजा के पहले रेलवे बोर्ड कम से कम फेज-1 में शामिल ट्रेनों को चलाने के लिए मंजूरी देगा.

इसे भी पढ़ेंः राज्य में 85 हज़ार से अधिक चिकित्सक और पारा मेडिकल कर्मियों की जरूरत, हेमंत सरकार की नज़र बहाली पर: बन्ना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button