BiharBihar UpdatesELECTION SPECIALNational

Bihar Election: बीजेपी में उम्मीदवारों को लेकर मंथन, कांग्रेस आज कुछ कैंडिडेट के नाम करेगी फाइनल

New Delhi: बिहार में चुनावी बिगुल बज चुका है. राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारी को लेकर रेस है. पहले चरण के लिए नामांकन भी जारी है. ऐसे में बीजेपी हो या कांग्रेस या जेडीयू सभी कैंडिडेट की लिस्ट फाइनल करने में लगे हैं. इसे लेकर रविवार शाम जहां बीजेपी ने बैठक की. वहीं सोमवार को कांग्रेस कुछ कैंडिडेट के नाम फाइनल कर सकती है.

इसे भी पढ़ेंः कृषि बिल : सरकारी योजनाओ का नहीं मिला कोई लाभ, किसानों की उपज सरकार लें तो कुछ बात बने

बीजेपी का मंथन

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) ने बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर विचार-विमर्श करने तथा पार्टी के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए रविवार की शाम दिल्ली में बैठक की. इससे पहले सत्तारूढ़ एनडीए को उस समय झटका लगा जब केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी ने राज्य में राजग से अलग होने का फैसला कर लिया. लोजपा ने भाजपा की सराहना की लेकिन कहा कि वह कुमार के नेतृत्व में चुनाव नहीं लड़ेगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा और सीईसी के अन्य सदस्य इस बैठक में शामिल हुए. बता दें कि एनडीए ने अब तक अपने सहयोगियों के बीच सीटों के बंटवारे की घोषणा नहीं की है. बता दें कि गृह मंत्री शाह और नड्डा सहित वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने राज्य के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम पर विचार-विमर्श किया. एनडीए ने बिहार में जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चुनाव के लिए गठबंधन का नेता घोषित किया है.

50-50 का होगा फॉर्मूला

गठबंधन में लोजपा के नहीं रहने से ऐसी संभावना है कि भाजपा और जद (यू) समान रूप से सीटों का बंटवारा करेंगे तथा पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी नीत पार्टी हम के लिए कुछ सीटों को छोड़ा जा सकता है. एक सूत्र ने कहा कि दोनों प्रमुख दल 119-119 सीटों पर चुनाव लड़ सकते हैं तथा मांझी के लिए पांच सीटें छोड़ी जाएंगी. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतिम निर्णय अभी लिया जाना बाकी है.

इसे भी पढ़ेंः प्रदेश कांग्रेस चुनाव समिति की बैठक 7 को, बेरमो उपचुनाव के प्रत्याशी पर होगी चर्चा

कांग्रेस कुछ कैंडिडेट के नाम कर सकती है फाइनल

इधर कांग्रेस बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने कुछ उम्मीदवारों के नाम सोमवार को पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की डिजिटल तरीके से होने वाली बैठक में तय कर सकती है. बिहार पर कांग्रेस की स्क्रीनिंग समिति की बैठक यहां रविवार को हुई थी और समझा जाता है कि इसमें संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई.

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय चुनाव समिति सोमवार को बैठक कर सकती है और स्क्रीनिंग समिति की सिफारिश के अनुसार कुछ उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम निर्णय ले सकती है.

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को होंगे तथा 10 नवंबर को मतगणना होगी. पहले चरण में 71 सीटों के लिए चुनाव होंगे और इसके लिए नामांकन प्रक्रिया एक से आठ अक्टूबर के बीच चलेगी. प्रदेश विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं.

इसे भी पढ़ेंः पश्चिम बंगाल में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, विरोध में बंद का ऐलान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button