Main SliderRanchi

अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का मेदांता अस्पताल में निधन

Ranchi :  अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी का मेदांता अस्पताल में निधन हो गया है. कुछ दिन पहले वे कोरोना से संक्रमित हुए थे. उनको मेदांता में भर्ती कराया गया था. पर शुक्रवार की शाम उनकी रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. उनको आइसीयू में रखा गया था. आइसीयू में ही उनकी मौत हुई. उनकी मौत शनिवार को दोपहर 3.50 बजे हुई.

कौन थे हाजी हुसैन अंसारी

हाजी हुसैन अंसारी का जन्म दो मार्च 1948 में मधुपुर के पिपरा गांव में हुआ था.  इनके पिता का नाम हाजी पैगाम अंसारी और माता का नाम सलमा बीबी है. इनकी चार संतान हैं जिसमें तीन पुत्री एवं एक पुत्र है. पहली बार अखंड बिहार में मधुपुर से 1995 में चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे.

इसके बार इन्होंने राज्य गठन के बाद 2000, 2009 एवं 2019 में चुनाव जीता और विधानसभा पहुंचे. अलग झारखंड राज्य आंदोलन के दौरान इन्हें जेल की भी यात्रा करनी पड़ी थी. विज्ञान से स्नातक हाजी हुसैन अंसारी को साहित्य के क्षेत्र में अभिरूचि रही.   राजनीति में इनके आदर्श झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button