National

हाथरस मामला: बैकफुट पर पुलिस, मीडिया को मिली पीड़िता के गांव में प्रवेश की अनुमति

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को घर में नजरबंद किया गया: पार्टी

Hathras :  हाथरस में 19 वर्षीय किशोरी के कथित सामूहिक बलात्कार के बाद उसकी मौत के मामले में विशेष जांच दल (एसआइटी) ने अपनी तफ्तीश पूरी कर ली है. हाथरस प्रशासन के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने पीड़िता के गांव में मीडिया के प्रवेश पर लगी रोक भी हटा ली है. एक दिन पहले ही एसआइटी जांच जारी रहने के कारण नेताओं समेत बाहरी लोगों को लड़की के परिवार से मुलाकात के लिए जाने से रोक दिया गया था.

इसे भी पढ़ेंः Khaali Peeli Review: जानें क्यों दर्शकों को पसंद आ रही है फिल्म ‘खाली पीली’

 

संयुक्त मजिस्ट्रेट प्रेम प्रकाश मीणा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘एसआइटी की जांच पूरी हो गयी है और केवल मीडिया को गांव में प्रवेश की अनुमति दी गयी है.’’

 

उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि प्रशासन ने लड़की के परिवार की घेराबंदी कर रखी है और उनके फोन जब्त कर लिए हैं.

इसे भी पढ़ेंः Corona Update: देश में मृतकों का आंकड़ा एक लाख के पार, 64 लाख से अधिक संक्रमित

 

अधिकारियों ने कहा कि घटना पर देशभर में आक्रोश के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को तीन सदस्यीय एसआइटी का गठन किया था जिसे 14 अक्टूबर तक रिपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया गया है.

 

हाथरस प्रशासन ने बृहस्पतिवार को सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी थी जिसके तहत जिले में चार या उससे अधिक लोगों के जमा होने पर प्रतिबंध है.

 

कथित सामूहिक बलात्कार की घटना के करीब एक पखवाड़े बाद इस सप्ताह की शुरुआत में दिल्ली के एक अस्पताल में लड़की की मौत हो गयी थी.

 

इसे भी पढ़ेंः एम्स की रिपोर्ट : नहीं हुई थी सुशांत सिंह राजपूत की हत्या

उप्र कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को घर में नजरबंद किया गया: पार्टी

इधर, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के शनिवार को हाथरस के संभावित दौरे के मद्देनजर पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को उनके घर पर नजरबंद किया गया है. यह दावा प्रदेश कांग्रेस ने किया है.

कांग्रेस प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लल्लू को उनके राजधानी स्थित घर पर नजरबंद कर दिया गया है और उन्हें बाहर निकलने की इजाजत नहीं है.

अवस्थी ने कहा कि ऐसा इसलिए किया गया है कि लल्लू कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित हाथरस दौरे में शामिल न हो पायें.

 

लल्लू के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है. कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई ने एक ट्वीट में कहा, ‘हमारे प्रदेश अध्यक्ष अजय लल्लू जी, हमारे जिलाध्यक्षों व 500 से अधिक कार्यकर्ताओं को घर पर नजरबंद कर दिया गया है. योगी जी न्याय की लड़ाई लड़ने वालों पर रोक मत लगाइए. अपराध पर रोक लगाइए.’

इसे भी पढ़ेंः Dhanbad: अनाज की कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में सैकड़ों क्विंटल सरकारी चावल जब्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button