Education & CareerJharkhandJobsRanchi

BIT सिंदरी असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए फिर से निकलेगा विज्ञापन, 1 अगस्त 2020 होगा कट ऑफ डेट

Ranchi. बीआईटी सिंदरी के असिस्टेंट प्रोफेसर सहित सभी पॉलिटेक्निक कॉलेजों के रिक्त पदों के लिए फिर से विज्ञापन निकाला जाएगा. जिसका कट ऑफ डेट 1 अगस्त 2020 किया जाएगा. साथ ही वैसे लोग जिन्होंने पहले ही इन पदों के लिए आवेदन किया है, उन्हें आवेदन नहीं करना पड़ेगा. इसके अलावा बीआईटी सिंदरी में ही सहायक प्रोफेसर के पद पर बैकलॉग नियुक्ति के लिए भेजी गई अधियाचना का कट ऑफ डेट भी 1 अगस्त 2020 करते हुए फिर से विज्ञापन प्रकाशित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- अवैध शराब के साथ कांग्रेस नेता गिरफ्तार, राइफल सहित कई हथियार बरामद

मुख्यमंत्री ने बीआईटी सिंदरी सहित सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में 31 मार्च 2021 तक की रिक्तियों का आकलन कर रोस्टर क्लीयरेंस के लिए त्वरित कार्रवाई करने की बात कही है. इन रिक्तियों पर पूर्व में आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा. साथ ही उन्हें उम्र सीमा में भी छूट दी जाएगी. इसको लेकर सीएम ने फिर से जेपीएससी को अधियाचना भेजने पर सहमति दी है.

जेपीएससी को 2015 में भेजी गई थी अधियाचना

बीआईटी सिंदरी में सहायक प्राध्यापक के पद पर नियुक्ति के लिए जेपीएससी को नवंबर 2015 में अधियाचना भेजी गई थी. इसके अलावा आयोग द्वारा विज्ञापन प्रकाशित किए हुए भी लगभग दो साल से अधिक हो चुके हैं. ऐसी परिस्थिति में कट ऑफ डेट को बढ़ाकर 1 अगस्त 2020 करने तथा फिर से विज्ञापन प्रकाशित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button