Main SliderNational

बिना नाम लिए सोनिया गांधी का मोदी सरकार पर हमला- ‘लोकशाही पर बढ़ रही तानाशाही, खतरे में है संविधान’

Raipur. कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बिना नाम लिए मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू और आंबेडकर ने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि आजादी के 75 सालों के बाद देश का संविधान और लोकतंत्र खतरे में होगा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- … तो 50 साल तक कांग्रेस विपक्ष में बैठी रहेगी: गुलाम नबी आजाद

दरअसल, शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा की नई बिल्डिंग के लिए आधारशिला रखने के कार्यक्रम के दौरान वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि देशविरोधी और गरीब विरोधी ताकतें भारत में नफरत और हिंसा का जहर फैला रही है.

उन्होंने कहा कि देशविरोधी और गरीब विरोधी ताकतें भारत में नफरत और हिंसा का जहर फैला रही है. सोनिया गांधी ने कहा कि देश की ‘लोकशाही’ पर ‘तानाशाही’ का असर बढ़ता ही जा रहा है.

ये भी पढ़ें- वित्त मंत्री के ‘दैवीय घटना’ वाले बयान पर चिदंबरम का तंजः क्या ईश्वर की दूत हैं निर्मला सीतारमण

सोनिया ने अपने संबोधन में कहा कि देश के संस्थापकों ने कभी कल्पना भी नहीं की होगी कि आजादी के 75 साल के बाद संविधान और लोकतंत्र खतरे में होगा. उन्होंने कहा कि बुरी सोच का अब बोलबाला है. देश अभिव्यक्ति की आजादी खतरे में हैं और लोकतांत्रिक संस्थाओं को बर्बाद किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- JEE, NEET Exam: 6 राज्यों के सीएम ने SC में दायर की रिव्यू पिटिशन, कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन

सोनिया गांधी ने बिना किसी के नाम लिए बिना कहा कि कुछ लोग देश के लोगों की आवाज दबाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि 2 साल बाद देश आजादी के 75 साल पूरा कर लेगा. हमारे पूर्वजों ने कभी कल्पना नहीं की होगी कि आजादी के 75 सालों बाद देश इस तरह के मुश्किल हालात का सामना करेगा और हमारा संविधान, लोकतंत्र खतरे में होगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button