
Giridih: आरजेडी नेता कैलाश यादव की पीटकर हत्या कर दी गयी. वहीं अपराधियों ने बीजेपी नेता इंद्रलाल वर्मा को पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना मंगलवार देर रात बेंगाबाद थाना अंतर्गत मोतीलेदा दलित टोला में हुई. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी. बताया जा रहा है कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. और पुलिस उनकी गिरफ्तारी में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- वित्तीय वर्ष के दूसरी तिमाही में भी जारी रह सकती है आर्थिक गतिविधियों में गिरावट: RBI
दोनों पर लाठी डंडे से किया गया हमला
मंगलवार की देर 25 से 30 की संख्या में अपराधियों ने आरजेडी नेता कैलाश यादव और बीजेपी नेता इंद्रलाल वर्मा पर हमला कर दिया. अपराधियों ने दोनों को घेरकर लाठी डंडे से उनपर वार किया. इस हमले में कैलाश यादव की मौत हो गयी जबकि इंद्रलाल वर्मा बुरी तरह से जख्मी हो गये.
गंभीर हालत में इंद्रलाल वर्मा को पीएमसीएच धनबाद में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है. इधर, भाजपा समर्थकों के साथ-साथ परिजन और ग्रामीणों ने शहर के टावर चाौक को जाम कर दिया. इस दौरान लोगों ने प्रशासन और बेंगाबाद पुलिस के खिलाफ घंटों प्रदर्शन किया.

इसे भी पढ़ें- रायगढ़ बिल्डिंग हादसाः मृतकों की संख्या बढ़कर 13, रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी
घात लगाकर बैठे अपराधियों ने किया हमला
मंगलवार की देर रात करीब 11 बजे आरजेडी नेता कैलाश यादव और भाजपा नेता इंद्रलाल वर्मा बाइक से बेंगाबाद से मोतीलेदा स्थित अपने घर जा रहे थे. इसी दौरान मोतीलेदा के दलित टोला के पास पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने अचानक उन पर हमला कर दिया. उन्होंने दोनों को घेरकर उनकी पिटाई कर दी. आवाज सुनकर आसपास के लोग जब निकले तो अपराधी भाग गये. इसके बाद दोनों को फौरन गिरिडीह सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां गंभीर हालत देख डॉक्टर ने उन्हें पीएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया. धनबाद ले जाने के क्रम में रास्ते में ही कैलाश यादव की मौत हो गयी.
इसे भी पढ़ें- 25 अगस्त को 1056 कोरोना मरीजों की पुष्टि, 12 की मौत, झारखंड में कुल 32174 केस हुए




