
NewDelhi : बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. कोर्ट ने इस केस जांच का जिम्मा CBI को दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने इस केस में पटना में हुई FIR को सही ठहराया है. साथ ही मुंबई पुलिस को जांच में सहयोग करने का भी आदेश दिया है. सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले से मुंबई पुलिस के साथ ही महाराष्ट्र सरकार को झटका लगा है. ऐसी खबर है कि महाराष्ट्र सरकार इस फैसले को चुनौती भी दे सकती है.
सुशांत केस की जांच अब सीबीआइ करेगी तो फैंस को उम्मीद थी है सच्चाई जल्दी ही सामने आ जायेगा. यहां बता दें कि सुशांत केस की CBI जांच की मांग उनका परिवार लगातार कर रहा है. साथ ही सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सोशल मीडिया पर फैंस से अपील की थी, कि वे भी इस केस की CBI जांच की मांग करें.
इसे भी पढ़ें – हर्ड इम्यूनिटी के लिए प्रभावी टीके की आवश्यकता, 70 फीसदी आबादी में होनी चाहिए एंटीबॉडी: WHO
कोर्ट ने फैसला रखा था सुरक्षित
यहां बता दें कि सुशांत केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बीते मंगलवार को ही फैसला सुरक्षित रख लिया था. इस केस में बिहार सरकार की ओर से सीनियर वकील मनिदर सिंह, महाराष्ट्र सरकार की ओर से एएम सिंघवी ने कोर्ट में पक्ष रखा था. जबकि रिया के वकील श्याम दिवान और सुशांत के परिवार के वकील विकास सिंह ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा था. सभी पक्षों की ओर से कोर्ट में लिखित जवाब सौंपे गये थे.
केस ट्रांसफर के पीछे ये दिया गया था तर्क
बता दें कि सुशांत सिंह केस में रिया की ओर से केस को मुंबई ट्रांसफर करने को लिए कोर्ट में याचिका दी थी. इसमें तर्क दिया गया था कि इस मामले में ज्यादातर लेनदेन मुंबई में ही किया गया था. जिससे इस केस में पटना पुलिस को जांच करने का कोई अधिकार नहीं है. वहीं इसमें CBI की ओर से कहा गया था कि ये याचिका गलत है और कई वजहों से ये खारिज होने के लायक है.
इसे भी पढ़ें – आखिर क्या हुआ जो अजगर को उगलने पड़े पांच बत्तख, देखें VIDEO





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
I am regular visitor, how are you everybody? This article posted at this web site is in fact pleasant.
I like the valuable information you provide in your articles.
I like the valuable information you provide in your articles.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.