Crime NewsJharkhandRanchi

बिल्डर अभय सिंह के ऑफिस में अज्ञात अपराधियों ने की फायरिंग, एक सप्ताह पहले मांगी गई थी 2 करोड़ की रंगदारी

Ranchi: वन वृन्दावन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अभय सिंह के ऑफिस में अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी की है. इस गोलीबारी में ऑफिस में तैनात गार्ड बाल-बाल बच गए और गोली दीवार में जा लगी. यह घटना शनिवार की दोपहर मोरहाबादी दिव्यान चौक स्थित वृन्दावन कंस्ट्रक्शन में हुईं. गोलीबारी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है. गौरतलब है पिछले सप्ताह बिल्डर अभय सिंह सुजीत सिन्हा के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी.

सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य मयंक सिंह बता कर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी

जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा के नाम पर पिछले सप्ताह रांची के बिल्डर अभय सिंह से रंगदारी मांगी थी. रंगदारी मांगे जाने की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी. मालूम हो कि वन वृन्दावन कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक अभय सिंह से 6 अगस्त और 7 अगस्त को सुजीत सिन्हा के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गयी थी. जिसने लेवी मांगी है वह खुद को गैंगस्टर सुजीत सिन्हा गिरोह का सदस्य मयंक सिंह बताया था. गौरतलब है कि कारोबारी को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर उनसे रुपये की मांग की गयी थी.

जान से मारने की दी थी धमकी

बिल्डर अभय सिंह से व्हाट्सएप पर भेजे मैसेज में पैसे नहीं देने पर पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर समरेंद्र सिंह की तरह गोली मारने की धमकी भी दी गयी थी. जानकारी के अनुसार इंजीनियर समरेंद्र सिंह के घर पर कुछ साल पहले सुजीत सिन्हा ने लवकुश शर्मा के जरिए फायरिंग करायी थी. बाद में दो करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर समरेंद्र को मोरहाबादी में गोली मार दी गयी थी. 6 अगस्त की दोपहर बिल्डर को भेजे गये धमकी भरे मैसेज में अपराधी ने लिखा था कि ‘नमस्कार अभय जी, बॉस का मैसेज है आपके लिए. आपको दो करोड़ देना है’, देकर धंधा कीजिए कोई दिक्कत नहीं होगी हमलोगों की ओर से. समरेंद्र सिंह वाली गलती मत कीजिएगा. भैया, आपका जो मैसेज है बता दीजिए बॉस के पास पहुंचा देंगे, फिर ऊपर से जैसा मैसेज आएगा आपको बता दूंगा.

मनरेगा में ‘मुर्दे’ भी कर रहे काम, फर्जी नामों से निकाला जा रहा मास्टर रोल

फिर उसके अगले दिन 7 अगस्त को भी अपराधियों ने फिर से धमकी भरा मैसेज अभय सिंह को भेजा था. भेजे गये मैसेज में कथित मयंक सिंह ने लिखा कि ‘घटना और दुर्घटना अचानक घटती है भैया’ अगर आपको लगता है कि आप हमलोगों को इग्नोर करके काम कर लेंगे तो बेस्ट ऑफ लक, गोली बम चलाना तो हमारा पेशा है, जब चाहेंगे चल जाएगा, लेकिन जब चलेगी तो आपको कोई मौका नहीं मिलेगा. उस समय आपकी पूरी पॉपर्टी भी आपको नहीं बचा पाएगी, सब धरा का धरा रह जाएगा, भाई बनाकर रखेंगे तो फायदे में रहेंगे. वहीं धमकी मिलने के बाद अभय कुमार सिंह ने रांची के बरियातू थाने में मामला दर्ज कराया था.

जेल के अंदर से गैंग चला रहा है सुजीत सिन्हा

जमशेदपुर घाघीडीह सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर सुजीत सिन्हा जेल के अंदर से ही गैंग चला रहा है. जेल से वह अपने गुर्गों संग रांची, हजारीबाग, रामगढ़ और पलामू के ठेकेदारों और कारोबारियों से रंगदारी मांग रहा है. रंगदारी नहीं देने पर हत्या करने तक की धमकी दे रहा है.

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button