JharkhandRanchi

CoronaImpact : कोचिंग संचालकों के सामने बढ़ने लगी चुनौतियां, एसोसिएशन ने भाजपा से मांगी मदद

Ranchi:  कोरोना संकट और लॉकडाउन ने कोचिंग संस्थानों को बेहाल कर रखा है. कोचिंग संचालकों के सामने अपने अपने संस्थानों को चलाने में आर्थिक और अन्य समस्याएं खड़ी होने लगी हैं. झारखंड कोचिंग एसोसिएशन ने कोचिंग संस्थानों को खोले जाने को सरकार और विपक्षी दल भाजपा से भी मदद मांगी है.

इसी क्रम में गुरुवार को एसोसिएशन ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश से भेंट की. सांसद ने एसोसिएशन की चुनौतियों के संबंध में राज्य सरकार से चर्चा करने का भरोसा दिलाया. इस दौरान पार्टी की महिला मोर्चा नेत्री सरिता पांडेय भी मौजूद थीं.

इसे भी पढ़ें – 13 अगस्त को झारखंड में कोरोना संक्रमण के 560 नये केस, 5 की मौत, कुल आंकड़ा पहुंचा 20881

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

दीपक प्रकाश के अनुसार कई मकान मालिक किराये के भरोसे ही दो पैसे कमाते हैं. ऐसे में कोचिंग संस्थानों का ल़ॉकडाउन में किराया माफ कराये जाने की मांग व्यवहारिक नहीं है. इसमें मकान मालिकों के साथ आपसी बातचीत से बीच का रास्ता निकाला जा सकता है.

ल़ॉकडाउन पीरियड के बिजली बिल, जीएसटी और कॉरपोरेशन टैक्स में छूट के मामले पर वे सीएम हेमंत सोरेन का पत्र लिखेंगे. कोचिंग संस्थानों को संस्थानों के संचालन में सोशल डिस्टेंसिंग और जरूरी मापदंडों का हर हाल में पालन करने पर सजग रहना होगा.

इसे भी पढ़ें – राज्य के 12 जिलों के अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त प्राथमिक स्कूलों के 400 शिक्षकों को छह साल से नहीं मिल रहा वेतन

स्टूडेंट्स का भी नुकसान

जेसीए (Jharkhand Coaching Association) प्रमुख सुनील जायसवाल के अनुसार नये एकेडमिक सेशन में एडमिशन के लिये स्कूल कॉलेजों को खोला जा रहा है. ऐसे में केवल कोचिंग इंस्टीट्यूट को बंद रखा जाना व्यवहारिक नहीं है.

कई संस्थान बंद होते जा रहे हैं. जो चल रहे हैं, उनके सामने किराया, बिजली बिल और अन्य खर्चों को निकालने की चुनौती है. साथ ही पढ़ाई बंद रहने से स्टूडेंट्स को भी नुकसान हो रहा है.

कोचिंग संस्थानों को खुलने की परमिशन मिले तो सोशल डिस्टेंसिंग को मेंटेन करते पढ़ाई शुरु कराने को वे तैयार हैं. ऑफिस खोले जाने से स्टूडेंट के लिये ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा दी जा सकेगी.

इसे भी पढ़ें – झारखंडः पुलिसकर्मियों में तेजी से बढ़ रही है आत्महत्या की प्रवृत्ति

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button