
NewDelhi : दिल्ली में कोरोना का कहर अब थोड़ा धीमा हुआ है. कई लोग स्वस्थ भी हुए है. लोगों ने राहत की सांस लेनी शुरू ही की थी कि,बुधवार रात बारिश ने लोगों को बेहार कर दिय़ा, हालांकि लोगों को गर्मी और उमस से थोड़ी राहत तो मिली हैं. मगर हर ओर पानी भर गया है. गुरुवार सुबह भी बारिश होती रही.
Delhi witnesses heavy rainfall, leads to a traffic jam at ITO pic.twitter.com/KZEimzikL6
— ANI (@ANI) August 13, 2020
दरअसल बुधवार को रातभर दिल्ली में बारिश होती रही. जिससे कई इलाकों में जलजमाव हो गया है. रातभर बारिश के बाद गुरूवार को भी सुबह भी बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई हिस्सों में पानी भर गया. सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं. साथ ही ट्रैफिक जाम लग गया.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरूवार को भी बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान को लेकर अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के अनुसार, सुबह साढ़े पांच बजे तक पालम वेधशाला में 86 और सफदरजंग मौसम केन्द्र में 42.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी.
इसे भी पढ़ें –आप फील गुड करते रह गये और देश की आर्थिक सेहत पहले से ज्यादा खराब हो गयी
इस साल 72 प्रतिशत कम हुई बारिश
आईएमडी के अनुसार बुधवार शाम तक शहर में अगस्त में होने वाली बारिश की तुलना में इस साल अब तक 72 प्रतिशत कम बारिश हुई थी. पिछले 10 साल में यह सबसे कम बारिश है.
आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केन्द्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि शहर में रातभर बारिश जारी रही और आज दिन में भी बारिश होने की संभावना है.
उन्होंने बताया कि मॉनसून की अक्षरेखा दिल्ली-एनसीआर के करीब बनी हुई है. इसके अलावा, दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश पर एक चक्रवाती परिसंचरण है. अरब सागर से उठी दक्षिण-पूर्वी हवाओं और बंगाल की खाड़ी से आने वाली पूर्वी हवाओं से आर्द्रता बनी है.
उन्होंने बताया कि अगले दो-तीन दिनों तक हल्की बारिश जारी रहेगी. इससे पहले आईएमडी ने मंगलवार से गुरुवार के बीच एक-दो बार भारी बारिश होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया था.
इसे भी पढ़ें –कोरोना के उपचार, रोकथाम के लिए एंटीबॉडी दवा बनाने में जुटी दवा कंपनियां





bookmarked!!, I like your blog!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
Like!! I blog quite often and I genuinely thank you for your information. The article has truly peaked my interest.