National

दिग्विजय बोले- धर्म से खिलवाड़ के कारण गृहमंत्री कोरोना संक्रमित, शिवराज ने कहा- सनातन धर्म से खिलवाड़ के कारण कांग्रेस पतन की ओर

Bhopal. अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के शिलान्यास के मुहूर्त को लेकर राजनीति तेज है गई है. कांग्रेस के सीनियर लीडर दिग्विजय सिंह कहा कि अशुभ मुहुर्त में निर्माण के कारण ही गृहमंत्री कोरोना पॉजिटव उन्हें हैं. वहीं. मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी पलटवार किया है.

क्या कहा शिवराज ने?
शिवराज सिंह चौहान ने ट्विटर पर एक फोटो शेयर करते हुए कहा- कांग्रेस के ही कुछ अतिउत्साही नेताओं ने नारा दिया था,’मंदिर वहीं बनाएंगे,लेकिन तारीख नहीं बताएंगे!’ वह शुभ घड़ी आई तो उनके पेट में दर्द होने लगा है. पौराणिक काल में जब ऋषि-मुनि यज्ञ करते थे, तो असुर और राक्षस आकर उसमें विघ्न डालते थे, कांग्रेस के नेता यही चरितार्थ कर रहे हैं.

 

 

इस निकृष्ट सोच और सनातन धर्म की आस्थाओं के साथ खिलवाड़ का नतीजा है कि आज सम्पूर्ण कांग्रेस अपने पतन की ओर अग्रसर है. कांग्रेस के लिए राम, राजनीति के विषय होंगे लेकिन हमारे लिए राम, भक्ति और आस्था के विषय है. कांग्रेस के नेता, जिन्होंने श्रीराम के अस्तित्व को ही नकार दिया, आज राम मंदिर के निर्माण के शुभ-अशुभ समय के निर्धारण करने में लगे हैं. अरे कांग्रेसियों, राम का नाम लेने से ही समय शुभ हो जाता है!

क्या कहा था दिग्विजय ने?
दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर के मुहूर्त पर सवाल उठाते हुए कहा था कि- 5 अगस्त को भगवान राम के मंदिर शिलान्यास के अशुभ मुहुर्त के बारे में विस्तार से जगदगुरू स्वामी स्वरूपानंद जी महाराज ने सचेत किया था. मोदी जी की सुविधा पर यह अशुभ मुहुर्त निकाला गया. यानि मोदी जी हिंदू धर्म की हजारों वर्षों की स्थापित मान्यताओं से बड़े हैं. क्या यही हिंदुत्व है?

 

 

सनातन हिंदू धर्म की मान्यताओं को नज़र अंदाज करने का नतीजा
1. राम मंदिर के समस्त पुजारी कोरोना पॉजिटिव
2. उत्तर प्रदेश की मंत्री कमला रानी वरुण का कोरोना से स्वर्गवास
3. उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में
4. भारत के गृहमंत्री अमित शाह कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में
5. मध्यप्रदेश के भाजपा के मुख्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में
6- कर्नाटक के भाजपा के मुख्यमंत्री कोरोना पॉजिटिव अस्पताल में

11 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button