
Ranchi: रांजधानी रांची के आइसोलेशन सेंटर में बरती जा रही लापरवाही एवं अनुशासनहीनता को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है. प्रशासन के द्वारा खेलगांव आइसोलेशन सेंटर में प्रतिनियुक्त कर्मियों के द्वारा लापरवाही बरते जाने पर 7 लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जवाब मांगा गया है. उन्हे 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण अपर जिला दंडाधिकारी, विधि व्यवस्था, रांची कार्यालय में देने को कहा गया है.
ये भी पढ़ें- पलामू: पांकी विधायक पर मारपीट का आरोप, BDO ने की DC से शिकायत, थाने में दिया आवेदन
खेलगांव स्टेडियम के आइसोलेशन सेंटर में थे प्रतिनियुक्त
आइसोलेशन सेंटर को सुचारू रूप से चलाने एवं विधि व्यवस्था संधारण के लिए उपायुक्त रांची एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी संयुक्त आदेश में नरेश दास, सहायक अभियंता, डॉक्टर आलोक, धर्मनाथ राम, सहायक अभियंता, उज्जवल कुमार, कनीय अभियंता, आनंद कुमार तिवारी, ग्रामीण विकास, बीके वर्मा, सहायक अभियंता, राजेश रजक, सहायक अभियंता सभी को अपनी प्रतिनियुक्ति स्थल पर योगदान देने को कहा गया था लेकिन यह सभी कार्यस्थल से अनुपस्थित थे.
24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश
कार्यस्थल से अनुपस्थित रहने वाले सभी लोगों से स्पष्टीकरण मांगा गया है. इन सभी को पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर अपना स्पष्टीकरण एडीएम लॉ एंड ऑर्डर के ऑफिस में देने को कहा गया है. आचरण एवं हठधर्मिता के विरुद्ध क्यों नहीं आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 36 के तहत सरकारी कार्य में बाधा एवं अनुशासनहीनता के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई हेतु सरकार को अनुशंसा और आपदा प्रबंधन अधिनियम के सन्निहित धाराओं के तहत क्यों ना कार्रवाई की जाए, यह पूछते हुए इनसे स्पष्टीकरण मांग गया है.
ये भी पढ़ें- त्रासदी! राख बनने के लिये भी करनी पड़ रही हुज्जत, 5 दिनों से मॉर्चरी में पड़ी हैं 19 कोरोना पॉजिटिव की डेड बॉडी
इनसे मांगा गया स्पष्टीकरण
- नरेश दास, सहायक अभियंता, ग्रामीण विभाग
- डॉक्टर आलोक
- धर्मनाथ राम, सहायक अभियंता,पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, हटिया
- उज्जवल कुमार, कनीय अभियंता, लघु सिंचाई, रूपा. प्र., रांची
- आनंद कुमार तिवारी, ग्रामीण वि. विशेष, प्रमंडल रांची
- बीके वर्मा, सहायक अभियंता, ग्रा. वि. विशेष प्रमंडल रांची
- राजेश रजक, सहायक अभियंता, ग्रा. कार्य वि. कार्य प्रमंडल रांची





Super-Duper website! I am loving it!! Will come back again. I am taking your feeds also.
Good blog! I really love how it is easy on my eyes and the data are well written. I am wondering how I might be notified whenever a new post has been made. I have subscribed to your RSS which must do the trick! Have a great day!
What’s Happening i’m new to this, I stumbled upon this I’ve found It absolutely helpful and it has aided me out loads. I hope to contribute & help other users like its aided me. Good job.
bookmarked!!, I like your blog!
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.