
Dhanbad: जिले के झरिया के सुदामडीह कोल वाशरी को बंद करने की साजिश रचे जाने की बात कह मजदूरों ने विरोध जताया है. संयुक्त मोर्चा के बैनर तले शनिवार को मजदूरों ने वाशरी पीओके कार्यालय गेट पर जमकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे मजदूरों ने कहा कि वाशरी प्रबंधन अब साजिश के तहत वाशरी को बंद करना चाह रहा है लेकिन संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूर प्रबंधन की इस चाल को कभी भी कामयाब नहीं होने देगी.
इसे भी पढ़ेंःसुशांत सिंह केस: रिया चक्रवर्ती की याचिका पर 5 अगस्त को SC में होगी सुनवाई
वाशरी बंद करने की तैयारी में प्रबंधन!
मजदूरों ने यह भी कहा कि प्रबंधन वाशरी को बंद करने के पहले वाशरी से अधिकारियों का तबादला कर उनकी संख्या को कम कर रहा है और अब इसके साथ-साथ वाशरी प्रबंधन एक खुला पत्र देकर मजदूरों से यह कहा है कि जो भी मजदूर दूसरे जगह जाना चाहते हैं वो मजदूर अपना आवेदन दे उन मजदूरों का स्थानांतरण कर दिया जायेगा. जो प्रबंधन की एक सोची समझी साजिश है.
मजदूरों का कहना है कि पूरे सुदामडीह में एक मात्र वाशरी ही बच गयी है अगर यह भी बंद हो गई तो पूरे सुदामडीह में वीरानी छा जायेगी. मजदूरों ने यह भी कहा कि प्रबंधन इस वाशरी को चालू रखे और इसके मशीनों के साथ-साथ वाशरी की भी थोड़ी बहुत कमी को दूर करें ताकि कोल वाशरी अपनी खोई प्रतिष्ठा को प्राप्त कर सके. मजदूरों ने उनकी बातें नहीं मानें जाने पर जोरदार आंदोलन किये जाने की बात कही.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड में स्वीकृत 149 की जगह 108 IPS, 14 हैं राज्य से बाहर





Thanks so much for the blog post.
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
A big thank you for your article.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.