JharkhandMain SliderRanchi

कोविड-19 ड्यूटी में लगे कुछ डॉक्टर्स और अधिकारियों को शोकॉज, बिना सूचना के थे गायब

Ranchi : कर्तव्यहीनता और लापरवाही को लेकर कोरोना संक्रमण में रांची में काम कर रहे डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है. अपने प्रतिनियुक्ति स्थल से बिना सूचना अनुपस्थित रहने के कारण रांची डीसी छवि रंजन ने इन अधिकारियों को यह शो-कॉज नोटिस जारी किया है.

इन सभी डॉक्टर, जूनियर इंजीनियर, प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी और स्वास्थ्यकर्मियों की प्रतिनियुक्ति कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए अलग-अलग जगहों पर की गयी थी. संबंधित इंसिडेंट कमांडर ने जांच प्रतिवेदन में इन सभी के बिना सूचना दिये ही कार्यस्थल से अनुपस्थित होने की पुष्टि की गयी है.

आपदा प्रबंधन अधिनियम और आइपीसी के प्रावधानों के तहत होगी कार्रवाई

उपरोक्त जिन अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी किया गया है, उन्हें स्पष्टीकरण देने का भी निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही सभी को तत्काल ही अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश रांची डीसी ने दिया है.

जारी नोटिस में इस बात का भी जिक्र है कि स्पष्टीकरण का संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर इनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी. कार्रवाई आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51-60 एवं भारतीय दंड संहिता (आइपीसी) के सुसंगत प्रावधानों के अंतर्गत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें – गोपालजी तिवारी मामले में एसीबी ने अधिवक्ता राजीव कुमार का बयान दर्ज किया

जिन्हें शो कॉज किया गया, उनके नाम निम्न है:-

  1. अनगड़ा में कार्यरत डॉक्टर हेमलता तिग्गा
  2. बुंडू में कार्यरत डॉक्टर पीसी झा
  3. कांके में कार्यरत प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर राजनंदन सिंह
  4. लघु सिंचाई में कार्यरत कनीय अभियंता संदीप कुमार सिंह
  5. रातू में कार्यरत पूजा कुमारी
  6. चान्हो में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी डॉ एंजेला कुजूर
  7. रातू में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मी दीपिका कुमारी
  8. मनीषा कुमारी, स्वास्थ्य कर्मी पतराटोली, बेड़ो, रांची.
  9. रांची सदर अस्पताल में कार्यरत डॉ निर्मल कुमार.
  10. कांके में कार्यरत सीएचओ डॉक्टर सोनी प्रसाद

11 नामकुम में सीएचओ डॉ आशा देमता

  1. बुंडू में कार्यरत सीएचओ डॉ शीतल कुमारी
  2. मांडर में कार्यरत सीएचओ डॉ समा प्रवीण
  3. मांडर में कार्यरत सीएचओ डॉक्टर रेशमा किरण तिर्की.
  4. अनगड़ा में कार्यरत सीएचओ डॉ प्रीति गंझू.
  5. बेड़ो में कार्यरत सीएचओ लिली सैरा

इसे भी पढ़ें –Giridih: कोरोना संक्रमण के 41 नए मामले, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बेकाबू हो रहा वायरस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button