
Ranchi: जन सूचना अधिकार मंच, रांची की बैठक सोमवार को हुई. बैठक में कार्यकर्ताओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपनी बातें रखी. वक्ताओं ने कहा कि राजधानी के अधिकांश लोग संवैधानिक अधिकारों से अंजान है. इसमें स्लम बस्तियों के लोगों की संख्या अधिक है.
वक्ताओं ने कहा कि स्लम बस्तियों के लोग हमेशा हाशिये में जीवन बिताते हैं. ऐसे में इन लोगों को प्रशिक्षित करने की जरूरत है. विशेषकर संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करना जरूरी है. बैठक में शामिल लोगों ने निर्णय लिया कि स्लम बस्तियों के लोगों को आरटीआइ की ट्रेनिंग दी जायेगी.
वक्ताओं ने कहा अब तक किसी भी एनजीओ, सामाजिक कार्यकर्ता या सरकार की ओर से लोगों को आरटीआई की ट्रेनिंग नहीं दी गयी. ऐसे में अब मंच की ओर से रांची के स्लम इलाकों में लोगों को प्रशिक्षण दिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें – लातेहार: BJP नेता जयवर्धन सिंह का हत्यारा कोविड सेंटर से फरार, पुलिस ने लिया था रिमांड पर
आरटीआइ आम जनता का हथियार
वक्ताओं ने इस दौरान कहा कि आरटीआइ जनता का सख्त हथियार है. लोगों को जानकारी नहीं होने के कारण वे इसका इस्तेमाल नहीं कर पाते. अलग-अलग इलाकों से बैठक में शामिल लोगों ने बताया कि अधिकांश लोगों को आरटीआइ की जानकारी नहीं होती. जिन्हें होती है, वो इसका इस्तेमाल करना नहीं जानते. ऐसे में जरूरी है कि लोगों को सही तरीके इसकी ट्रेनिंग दी जाये.
समय-समय में जानकारी होती है कि आरटीआइ एक सशक्त माध्यम है, भ्रष्टाचार उजागर करने का. इस दौरान राज्य और देश के कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. लगातार बढ़ती कोरोना महामारी के प्रति लोगों ने चिंता जतायी. साथ ही आस-पास के लोगों को सजगता और सतर्कता के साथ रहने की सलाह दी गयी. आरटीआइ ट्रेनिंग समेत अन्य मुद्दों को लेकर 11 सदस्यीय एडहॉक समीति का गठन किया गया. मौके पर नदीम खान, बब्बर समेत अन्य लोग उपस्थित रहे.
इसे भी पढ़ें – CoronaUpdate: झारखंड में इसी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण तो दस दिनों में होंगे 8 हजार नये केस





Do you have any video of that? I’d love to find out more
details.
Yes! Finally something about adreamoftrains web
hosting company. adreamoftrains website hosting services
Hi, after reading this remarkable post i am as well happy to share my experience
here with colleagues.
Howdy! I know this is kinda off topic however
, I’d figured I’d ask. Would you be interested in trading links or maybe guest
authoring a blog post or vice-versa? My blog addresses a lot of the same topics as yours and I feel we could greatly benefit from each
other. If you’re interested feel free to send me
an e-mail. I look forward to hearing from you! Awesome blog by the way!