JharkhandMain SliderSahibganj

साहिबगंज : लड़की की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक सस्पेंड

Sahebganj :  बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक थाना परिसर पहुंची एक लड़की को पीटते और गाली देते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सस्पेंड कर दिये गये हैं. साथ ही पूरे मामले की छानबीन की जिम्मेदारी डीएसपी को दी गयी गई. डीजीपी एमवी राव ने मामले में संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है. उन्होंने 2 दिनों के अंदर जांच पूरी करने का आदेश बरहरवा डीएसपी को दिया है.

पिटाई का वीडियो हुआ था वायरल

बरहेट थाना प्रभारी हरीश पाठक का थाना परिसर पहुंची एक लड़की को पीटते और गाली देते हुए वीडियो वायरल हुआ था. थाना प्रभारी ने लड़की की इतनी पिटाई की कि उसके मुंह से खून निकल गया. इसके बाद लड़की को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा. ये मामला बरहेट थाना अंतर्गत इरकॉन रोड की रहने वाली लड़की के प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है.

इसको लेकर पीड़िता की मां ने थाना में शिकायत दर्ज करायी थी. 22 जुलाई को थाना प्रभारी ने लड़की और उसकी मां को थाना बुलाया. लड़की अपने भाई के साथ थाना पहुंची. इस दौरान थाना प्रभारी प्रेम प्रसंग का विरोध करते हुए बाल पकड़कर लड़की को पीटने लगे.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड पुलिस के अब तक 645 कर्मी हुए कोरोना वायरस से संक्रमित

पीड़िता ने की थी शिकायत

इसको लेकर पीड़िता ने पुलिस साहिबगंज एसपी से लिखित शिकायत की है. वहीं, इस शिकायत की कॉपी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, राज्य मानवाधिकार आयोग रांची और उपमहानिरीक्षक दुमका को भी भेजी है. हालांकि, इस घटना के बाद 23 जुलाई को प्रेम प्रसंग के मामले में लड़का और लड़की पक्ष के लोगों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दी.

इसे भी पढ़ेंः Latehar : भाजपा नेता जयवर्धन सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी कोविड-19 सेंटर से फरार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button