Corona_UpdatesKhas-KhabarRanchi

CoronaUpdate: झारखंड में इसी रफ्तार से बढ़ा संक्रमण तो दस दिनों में होंगे 8 हजार नये केस

Gaurav

Ranchi: राज्य में प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातर बढ़ोतरी हो रही है. झारखंड में वर्तमान में 8479 संक्रमित हैं. जिसमें से एक्टिव मरीजों की संख्या 4288 है. कोरोना मरीज मिलने की रफ्तार यही रही तो अगले दस दिनों में संक्रमण के नए 8 हजार मामले सामने आएंगे. साथ ही सैंपल के कलेक्शन और जांच में अगर तेजी आयी तो यह आंकड़ा और अधिक बढ़ सकता है.

फिलहाल यही हाल रहा तो यह प्रतिदिन 800 से 900 नए मरीज सामने आएंगे. विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के हिसाब से झारखंड में कोरोना का डबलिंग रेट 12.14 दिनों का है. जिसके हिसाब से हर 12 दिन के बाद संक्रमण के मामले दोगुने हो जा रहे हैं. पर, राज्य के एक वरीष्ठ डॉक्टर का कहना है कि अगले दस दिनों में केस दोगुने होने की रफ्तार में और कम दिन लगेंगे.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: झारखंड में रिकवरी रेट 74 से गिरकर 42% हुई, रांची का रिकवरी रेट सबसे कम

पिछले दस दिनों में 4 हजार नए मरीज मिले

पिछले दस दिनों के आंकड़ों के हिसाब से राज्य में संक्रमण के मामले 4800 से बढ़कर 8500 के करीब हो गये हैं. राज्य में रोजाना 450 के करीब नए संक्रमितों की पुष्टि हो रही है. सबसे अधिक मरीज रांची और पूर्वी सिंहभूम जिलों से सामने आ रहे हैं. वहीं संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर इन्हीं दो जिलों में सबसे अधिक भी है. तेजी से बढ़ते मामलों के बीच रिकवरी रेट में भी कमी आयी है. झारखंड का रिकवरी रेट जुलाई महीने में 74 से कम होकर 42 प्रतिशत हो गया है. जैसे-जैसे मरीज मिलते जा रहे हैं संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार और कम हो रही है.

इसे भी पढ़ेंःभारतीय वायुसेना की बढ़ेगी ताकत, 29 जुलाई को भारत की धरती पर लैंड करेंगे 5 राफेल विमान

राज्य सरकार ने 4000 बेड बढ़ाने की कही है बात

जैसे-जैसे मरीज मिलने की रफ्तार तेज हो रही है, वैसे ही मरीजों के लिए बेड कम पड़ने की शिकायत भी सामने आ रही है. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार करीब 4 हजार नए बेड का इंतजाम कर रही है. जिसके बाद मरीजों के लिए बेड की दिक्कत नहीं होगी. पर आइसीएमआर गाइडलाइन को देखें तो मरीजों की तुलना में तीन गुणा अधिक बेड होना कंपलसरी है. इस लिहाज से राज्य में आने वाले समय में और बेडों की जरुरत पड़ेगी.

इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 14 लाख के पार, 32 हजार से ज्य़ादा मौतें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button