
- नोटिफिकेशन के जेबीवीएनएल की वेबसाइट तक गलत लिखी गयी है
Ranchi: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड में नियुक्ति का फर्जी विज्ञापन वायरल हुआ है. नोटिफिकेशन गुरुवार को सोशल मीडिया में वायरल हुआ.
विज्ञापन में सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, अकाउंट्स ऑफिसर, कार्यालय सहायक और जूनियर अकाउंट क्लर्क पदों पर बहाली की बात की गयी है. साथ ही जेबीवीएनएल से सीधे बहाली कराने की बात कही गयी है.
वायरल नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 1145 पदों पर नियुक्ति की जानी है. इसके लिए 23 जुलाई से 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं. जेबीवीएनएल की साइट में जेबीवीएनएल के वरीय अधिकारियों ने इस नोटिफिकेशन को फेक न्यूज बताया. साथ ही कार्रवाई करने की बात की गयी.
बता दें कि जेबीवीएनएल की ओर से पिछले साल से ही बहाली करने की प्रक्रिया की जा रही है. पिछले दिनों ऊर्जा विभाग की ओर से इस मामले में जेपीएससी को अधिसूचना भी भेजी गयी है. हालांकि इस नियुक्ति में अभी नवंबर तक का समय लगेगा.
इसे भी पढ़ें – विधायकों को Corona संक्रमित होता देख 5 दिनों तक विधानसभा सील, 31 जुलाई तक सभी बैठकें रद्द
साइट का नाम है गलत
नोटिफिकेशन के अनुसार www.jhbvnl.in पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गये हैं जबकि जेबीवीएनएल की अधिकारिक साइट www.jbvnl.co.in है. उर्जा विकास निगम की ओर से पूर्व से जिन बहालियों की तैयारी की जा रही है उसमें ये सभी पद हैं. हालांकि कुछ पदों पर उर्जा विभाग से सहमति बन गयी है.
पिछले कुछ दिनों से जेबीवीएनएल लगातार इन पदों पर बहाली के लिए बैठक भी कर रही थी. लेकिन जेबीवीएनएल के लिए निकलने वाली नियुक्ति उर्जा विभाग या जेपीएससी से निकाली जायेगी. इसके लिए उर्जा विकास निगम की ओर से उर्जा विभाग को अनुशंसा की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – कोरोना काल में एलोपैथ और होमियोपैथ पर आयुर्वेद पड़ा भारी, आयुर्वेद की कई दवा आउट ऑफ स्टॉक, ब्लैक मार्केटिंग की नौबत
संज्ञान में है, कार्रवाई की जा रही
जेबीवीएनएल के जीएम एचआर समीर मुंडू ने जानकारी दी कि नियुक्ति संबधी गलत खबर फैलायी जा रही है. मामले की जानकारी हुई. जेबीवीएनएल प्रबंधन के संज्ञान में यह मामला है. जिस पर कार्रवाई की पहल की जा रही है.
फर्जी नोटिफिकेशन को लेकर जेबीवीएनएल के उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उमेश प्रसाद सिंह की ओर से एक सूचना भी जारी की है जिसमें कहा गया है- झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड, रांची की साख एवं गरिमा को ठेस पहुंचाने के लिए किसी सिरफिरे व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा फर्जी एवं भ्रामक रूप से विभिन्न पदों हेतु नियुक्ति विज्ञापन संख्या 01/2020 एक फर्जी वेबसाइट पर अपलोड किया गया है. यह नियुक्ति विज्ञापन पूर्ण रूप से फर्जी एवं भ्रामक है एवं इसका झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड,रांची से कोई संबंध नहीं है. सर्व साधारण से अनुरोध है कि वे सजग सचेत रहें एवं किसी तरह की धोखाधड़ी का शिकार ना हों.
इसे भी पढ़ें – Corona: समझिये, हर महामारी के वक्त कैसे ‘आपदा को अवसर’ में बदलता रहा है पूंजीवाद




