
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल (जैक) ने मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया. पूरे झारखंड से 4,32,738 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 2,54,830 छात्र उतीर्ण हुए है. इनमें प्रथम श्रेणी में एक लाख, एक हजार, 20 यानि 23 फीसदी छात्र, द्वितीय श्रेणी में एक लाख 18 हजार 46 यानि 27 फीसदी और तीसरे श्रेणी में 35764 यानि 9% प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं. टॉप 10 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 4, इंदिरा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के 3, एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल, प्रोप देवघर पब्लिक हाई स्कूल देवघर, उर्सलाइन गर्ल्स हाई स्कूल, रांची के एक-एक छात्र को स्थान मिला है. टॉप 10 में शामिल छात्रों को 95% अधिक अंक मिले हैं.
Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउन्सिल (जैक) ने मंगलवार को मैट्रिक का रिजल्ट जारी किया. पूरे झारखंड से 4,32,738 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें 2,54,830 छात्र उतीर्ण हुए है. इनमें प्रथम श्रेणी में एक लाख, एक हजार, 20 यानि 23 फीसदी छात्र, द्वितीय श्रेणी में एक लाख 18 हजार 46 यानि 27 फीसदी और तीसरे श्रेणी में 35764 यानि 9% प्रतिशत छात्र उतीर्ण हुए हैं. टॉप 10 में नेतरहाट आवासीय विद्यालय के 4, इंदिरा गांधी आवासीय बालिका उच्च विद्यालय के 3, एनएसएस विद्या मंदिर चांडिल, प्रोप देवघर पब्लिक हाई स्कूल देवघर, उर्सलाइन गर्ल्स हाई स्कूल, रांची के एक–एक छात्र को स्थान मिला है. टॉप 10 में शामिल छात्रों को 95% अधिक अंक मिले हैं.
इसे भी पढ़ें : मैट्रिक का रिजल्ट जारी , 59.48 फीसदी छात्र रहे सफल , हजारीबाग 74.75 फीसदी रिजल्ट के साथ टॉप पर
ये है स्टेट टॉपर 10 की सूची
तुषार रंजन : नेतरहाट 97.60%
अमित कुमार : नेतरहाट 97.40%
अमीषा कुमारी : इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग 97.40%
नवल किशोर महतो : नेतरहाट 96.80%
रिया दंदपट : एनएसएस विद्या मंदिर 96.60%
मोनू कुमार : नेतरहाट 96.60%
इशिका दत्ता : इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग 96.60%
इशिता कुमारी : इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय, हजारीबाग 96.60%
मिलन आनंद राज : प्रोप देवघर पब्लिक हाई स्कूल, देवघर 96.45%
नेहा कुमारी : उर्सुुलाइन गर्ल्स हाई स्कूल 96.40%
स्टेट टॉपर तुषार रंजन ने लोहरदगा का नाम रोशन किया
शहरी क्षेत्र के मिशन चौक निवासी बिजय कुमार व प्रीति अग्रवाल के पुत्र तुषार रंजन ने मैट्रिक परीक्षा में स्टेट टॉपर बनकर लोहरदगा जिले का नाम पूरे झारखंड में रौशन किया है. लोहरदगा के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि लोहरदगा का विद्यार्थी झारखंड टॉपर बना है. तुषार रंजन नेतरहाट आवासीय विद्यालय से मैट्रिक परीक्षा दिया था. तुषार को कुल 488 अंक व 97.6% मिले हैं. झारखंड बोर्ड में आजतक सर्वाधिक अंक 96.8% हासिल हुआ है लेकिन तुषार ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया है. उनको कंप्यूटर में 99, अंग्रेजी में 94, गणित में 98, विज्ञान में 98, सामाजिक विज्ञान में 99 व संस्कृत विषय में 93 अंक मिले है. तुषार के माता पिता दोनों शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं. दोनों किस्को प्रखंड में संकुल साधन सेवी हैं. तुषार अपनी सफलता का श्रेय अपने माता प्रीति अग्रवाल, पिता बिजय कुमार, दादी मालती देवी, नेतरहाट विद्यालय परिवार समेत परिजनों, मित्रो व शुभचिंतको को दिया है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




