Uncategorized

बिहार : मॉल के सेप्टिक टैंक में दम घुटने से तीन मजदूरों की मौत

Purnia : बिहार के पूर्णिया जिले में मंगलवार को एक निर्माणाधीन मॉल के सेप्टिक टैंक में तीन श्रमिकों की मौत हो गयी. संदेह है कि दम घुटने से उनकी जान गयी. पुलिस अधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि श्रमिक रामबाग चौक पर एक निर्माणाधीन मॉल के सेप्टिक टैंक में इसकी सेंटरिंग खोलने गये थे. प्रथमदृष्टया ऐसा जान पड़ता है कि दम घुटने से उनकी मौत हो गयी. हालांकि उनकी मौत की सटीक वजह पोस्टमार्टम के बाद ही सामने आ पाएगी.

इसे भी पढ़ें- सरकारी शराब सिंडिकेट : पहले शॉप सुपरवाइजर को हटाया, फिर जिला उत्पाद ऑफिस को किया साइडलाइन अब प्राइवेट कंपनी सीधा करती है जेएसबीसीएल को रिपोर्ट (2)

उन्होंने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजे गए हैं. जिला श्रम अधीक्षक आलोक रंजन ने बताया कि इस घटना में जान गंवाने वाले श्रमिकों के परिवारों को एक – एक लाख रुपये अनुग्रह राशि के तौर पर दिये जाएंगे. हालांकि स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि तीनों श्रमिक बिजली का करंट लगने से मरे.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button