NationalUttar-Pradesh

पत्रकार की हत्या पर राहुल का योगी सरकार पर आरोप, कहा- वादा था रामराज का, दे दिया गुंडाराज

New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गाजियाबाद में एक पत्रकार की हत्या के मामले को लेकर बुधवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधा. राहुल ने आरोप लगाया कि राज्य में ‘रामराज’ का वादा किया गया था, लेकिन ‘गुंडाराज’ दे दिया गया.

राहुल ने यूपी सरकार पर साधा निशाना

उन्होंने ट्वीट किया कि अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर पत्रकार विक्रम जोशी की हत्या कर दी गयी. शोकग्रस्त परिवार को मेरी सांत्वना. कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वादा था राम राज का, दे दिया गुंडाराज.

इसे भी पढ़ें- देश में Corona के 37 हजार से अधिक नये केस, 12 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

गौरतलब है कि बदमाशों के हमले में गंभीर रूप से घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की बुधवार तड़के मौत हो गयी. जोशी ने 16 जुलाई को अपनी भांजी के साथ छेड़छाड़ के आरोप में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्हें विजय नगर इलाके में उनके घर के पास 20 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे गोली मारी गयी थी.

इधर, पत्रकार की मौत के बाद परिवार वालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है. परिवार की मांग है कि पहले पुलिस घटना में शामिल मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करे तभी वो शव को लेंगे.

भांजी से छेड़छाड़ के खिलाफ दर्ज कराई थी शिकायत

स्थानीय अखबार में काम करने वाले विक्रम जोशी ने अपनी भांजी का उत्पीड़न करने के आरोप में कुछ लोगों के खिलाफ 16 जुलाई को विजय नगर पुलिस चौकी में एक शिकायत दर्ज कराई थी. इसके बाद यह हमला हुआ था.

इसे भी पढ़ें- ट्रंप का दावाः दुनिया में सबसे अधिक कोरोना जांच अमेरिका में, वैक्सीन को लेकर कही ये बात

अधिकारियों ने बताया कि 20 जुलाई की रात करीब साढ़े 10 बजे जोशी अपनी दो बेटियों के साथ बाइक से विजय नगर स्थित घर लौट रहे थे, रास्ते में आधा दर्जन से ज्यादा हथियारबंद लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया. उन्होंने बताया कि एक आरोपी ने पत्रकार के सिर में गोली मार दी और मौके से भाग गए. जोशी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गयी.

गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने कहा कि प्राथमिकी में नामजद दो व्यक्तियों समेत नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि स्थानीय पुलिस चौकी के प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें-  BMC अधिकारी ने कहा- मुंबई में कोविड-19 की स्थिति ‘‘नियंत्रण में’’

6 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button