National

भाजपा में शामिल हो सकते हैं सचिन पायलट, 30 विधायक भी साथ!

New Delhi: राजस्थान के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट भाजपा में शामिल हो सकते हैं. उनके साथ कांग्रेस के 27 विधायक भी भाजपा का दामन थाम सकते हैं.

ऐसा हुआ तो राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए बड़ा झटका होगा. सूत्रों के मुताबिक, तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी से जुड़ सकते हैं. सचिन पायलट ने भी 30 विधायक साथ होने का दावा किया है.

कहा जा रहा है कि सचिन पायलट के खेमे के विधायक अपना इस्तीफा रविवार देर रात विधानसभा अध्यक्ष को भेज सकते हैं.

इसे भी पढ़ें – पूर्व विधायक अनंत प्रताप समेत 80 नये कोरोना संक्रमित मिले, झारखंड में हुए 3760 केस

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होने से इनकार

रविवार को ही सचिन पाटलट ने कहा कि वो कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नहीं शामिल होंगे. सोमवार सुबह 10.30 बजे विधायक दल की बैठक होनी है. सचिन पायलट दिल्ली में ही हैं. वो जयपुर नहीं जा रहे हैं.

पायलट पार्टी आलाकमान से मुलाकात करने दिल्ली में हैं. लेकिन रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी से उनकी मुलाकात नहीं हुई है.

इस बीच पायलट ने भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की. 40 मिनट की इस मुलाकात के बाद कयास लगाये जाने लगे कि सचिन पायलट भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं.

इसे भी पढ़ें –कोरोना के कारण बोकारो का सिटी थाना बंद! कार्यरत 30 पुलिसवाले क्वारंटीन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button