Main SliderNational

महानायक अमिताभ के बाद अभिनेता अनुपम खेर की मां, भाभी और भतीजी कोरोना संक्रमित

Mumbai : महानायक अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद अब अभिनेता अनुपम खेर का परिवार इसकी चपेट में आ गया है. खबर है कि अनुपम खेर की मां और भाई समेत उनके परिवार के चार लोग कोरोना संक्रमति हो गये हैं. अनुपम खेर ने लोगों को इसकी जानकारी ट्वीट कर दी है.

अनुपम खेर ने कहा है कि कुछ दिनों से उनकी मां दुलारी देवी की तबीयत ठीक नहीं थी. उन्हें भूख नहीं लग रही थी और नींद नहीं आती थी. डॉक्टर से चेकअप के बाद उनकी पॉजिटिव आयी है.

इसके बाद अनुपम और उनके भाई राजू का परिवार सहित टेस्ट कराया गया. अनुपम की रिपोर्ट निगेटिव आयी. लेकिन उनके भाई, भाई की पत्नी और बेटी यानी अनुपम की भतीजी की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है. वहीं, राजू के बेटे की रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

कोरोना पॉजिटिव आये सभी लोगों का इलाज शुरू कर दिया गया है. दुलारी देवी को कोकिलाबेन अस्पताल में एडमिट किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः देश में Corona के 28,637 नये केस, 8.5 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

गार्ड के संक्रमित पाए जाने के बाद अभिनेत्री रेखा का बंगला सील

इधर, बांद्रा में मशहूर अभिनेत्री रेखा के बंगले में एक सुरक्षाकर्मी के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद उसे सील कर दिया है. नगर निकाय के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि 65 वर्षीय अभिनेत्री के बंगले ‘सी स्प्रिंग्स’ में मंगलवार को एक गार्ड संक्रमित पाया गया.

बीएमसी ने बंगले के बाहर एक बोर्ड लगाकर इसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित कर दिया है. उन्होंने बताया कि सुरक्षाकर्मी को बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में बीएमसी के कोविड-19 देखभाल केंद्र में भर्ती कराया गया है.

इसे भी पढ़ेंः न्यूज विंग के संपादक को धमकी, कहा – IAS आदित्य रंजन के खिलाफ खबर क्यों लिखी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button